रांची। गुरुवार को झारखंड राज्य चित्रगुप्त महा परिवार एवं रांची जिला चित्रगुप्त महा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त जी की आराधना एवं पूजा बिहार क्लब कचहरी रोड के प्रेक्षागृह में प्रात: 11:00 बजे पंडित सुभाष पाठक के द्वारा संपन्न करायी गयी। संध्या 7:00 बजे महाआरती के साथ पूजा की समाप्ति हुई। उसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। पुन: आज शुक्रवार को प्रात: 10:00 हवन एवं मंत्रा गिक कलश विसर्जन तथा अपराह्न लगभग 12:00 बजे मूर्ति विसर्जन संपन्न होगी। उपरोक्त पूजा के आयोजन में मुख्य रूप से डॉक्टर अजीत कुमार सहाय, राजीव रंजन प्रसाद, दीपक कुमार लाल, राजन वर्मा, ज्योति बक्शी ,दीपक विद्यार्थी, संजय सिन्हा गोपू, डॉ वंदना राय, आलोक सिन्हा मुन्ना, प्रो. राजेश लाल, अमर नाथ साहू, निर्मल सिन्हा, अशोक सिन्हा, संजय सहाय, विक्रांत सिन्हा, सुनील सहाय, सुधीर सहाय, केके भगत, संजीव कुमार के अलावे विशेष आमंत्रित के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप रॉय बाबू के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



