रांची। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से 12 नये स्कॉर्पियो वाहन रांची पुलिस को दिया गया है। गुरुवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कांके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र में फीता काट कर वाहनों का उद्घाटन किया।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने इस दौरान हरा झंडा दिखाया। महिला हॉकी खिलाड़ी चाहे स्टेडियम जायें या फिर शहर में कहीं घूमने के लिए, इन्हीं वाहनों में बैठ कर पुलिसवाले उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेंगे।
एसएसपी ने बताया कि फिलहाल सभी नये वाहन अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। इसमें पुलिस पार्टी खिलाड़ियों को स्कॉट करेगी। 6 नवंबर को जब सभी टीमें अपने-अपने देश लौट जायेंगी, उसके बाद इन वाहनों का प्रयोग रांची पुलिस करेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version