रांची। साहिबगंज में एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले के आरोपित सुनील यादव की जमानत याचिका ईडी कोर्ट ने खारिज कर दी है। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। इससे पूर्व गुरुवार को कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई थी। अदालत ने फैसला सुरक्षीत रख लिया था।
सुनील, दाहू यादव का भाई है। ईडी कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त 2023 को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपित सुनील का भाई दाहू यादव अब तक फरार है।