Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»अटल बिहारी के विकास कार्यों की चर्चा नहीं करती केन्द्र सरकार: संजय झा
    बिहार

    अटल बिहारी के विकास कार्यों की चर्चा नहीं करती केन्द्र सरकार: संजय झा

    adminBy adminOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धार्मिक आस्था पर टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं: अशोक चौधरी
    पटना, | जल संसाधन मंत्री संजय झा ने पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशभर का दौरा कर तमाम विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया और इंडिया गठबंधन के निर्माण में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उनकी यह इच्छा थी कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सीट बंटवारे पर चर्चा हो लेकिन चुनाव में व्यस्तता के कारण यह संभव नहीं हो पाया। विधानसभा चुनाव के बाद निश्चित रूप से सीट बंटवारे पर सकारात्मक चर्चा होगी। इस संबंध में इंडिया गठबंधन की अलग-अलग समितियां काम कर रही है।

    संजय झा ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ने से इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारी पार्टी जब एनडीए गठबंधन के साथ थी तभी कई ऐसे मौके आए थे कि हम लोगों ने अन्य राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ा था। संजय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों की चर्चा नहीं करते हैं। उनके कार्यकाल में विकास के जितने भी कार्य हुए इसका जिक्र तक भाजपा द्वारा नहीं किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह बताना चाहिए कि 2014 के बाद से देश की आम जनता की जीवन में क्या परिवर्तन हुए? आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। दो नवंबर को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है।

    भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने राजद विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी धर्म की आस्था पर सवाल उठाना या टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। सभी धर्मों की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री चेहरे की विषय में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक विराट कोहली है और इंडिया गठबंधन में दस विराट कोहली हैं। उपयुक्त समय आने पर हम सभी मिलकर यह तय करेंगे कि कौन और कब हमारी तरफ से बैटिंग करेगा। इंडिया गठबंधन में कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

    राजस्थान में ईडी की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी दलों पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध की भावना को प्रदर्शित करती है। इस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से देश में यह धारणा बन रही है कि सरकार के इशारे पर एजेंसियां कार्य करती है और यह धारणा ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उनके तमाम शीर्ष नेता बार-बार बिहार आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री शनिवार को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
    Next Article बिहार में संस्कृत की परीक्षा में पूछे गए इस्लाम धर्म से जुड़े दस सवाल, गरमाई राजनीति
    admin

      Related Posts

      बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की, जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी

      May 15, 2025

      दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े

      May 15, 2025

      पटना एयरपोर्ट पर बलिदानी रामबाबू सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version