रांची, । झारखंड हाई कोर्ट की ओर से ध्वनि प्रदूषण को रोकने के संबंध में जरूरी आदेश का पालन कराने में रांची जिला प्रशासन सुनिश्चित कराने में जुट गया है। इस संबंध में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बुधवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसमें लोगों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के फोन नम्बर सार्वजनिक रूप से निर्गत करने का आदेश पारित किया गया है।

ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत पदाधिकारियों को उनके विभागीय दूरभाष पर या लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन के स्तर से रांची जिला क्षेत्र 47 पुलिस थाने का नंबर जारी किया गया है। साथ रांची और बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी का भी नंबर दिया गया है।

ये नंबर किये गये हैं जारी

9431706158, 9431706163, 9431706164

9431788800,9431706878, 9431706171

9431706165, 9431706159, 9431706160

9431706571, 8987790607, 9431706161, 9431706162, 9431706166, 9431706167

9431706168, 9431706169, 9431706913

9431706170, 8987790623, 9431103958

9431706173, 9431706174, 9431706185

9431706186, 8987790695, 9431706175

9431706176, 9431706183, 9431706184, 9431706180, 9431706153, 9431706177, 9431706179, 9431706178, 9431706146, 9431706187, 9431706189, 9431706190, 9431706149, 9431706188, 9431706568, 9431706191, 9431706193, 9431706192

9431706155,9431706194

उपायुक्त ने हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में सभी थाना प्रभारियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम 2000 अन्तर्गत कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। इस नियम के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पर उपलब्ध कराये गये डेसिबल मीटर का उपयोग करते हुए तत्काल उसकी जांच करेंगे एवं नियम का उल्लंघन पाये जाने पर तत्काल ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि जब्त करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर 943170170 और अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू के मोबाइल नंबर 9431107193 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version