Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शारदीय नवरात्र : महाअष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने महागौरी अन्नपूर्णा के दरबार में लगाई हाजिरी
    Breaking News

    शारदीय नवरात्र : महाअष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं ने महागौरी अन्नपूर्णा के दरबार में लगाई हाजिरी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महाअष्टमी पर रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने महागौरी अन्नपूर्णा के दरबार में हाजिरी लगाई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित दरबार में दर्शन पूजन के बाद महिलाओं ने परिवार में सुख, शान्ति,वंशवृद्धि की गुहार भी लगाई।

    दरबार में आधी रात के बाद से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारबद्ध होने लगे। मंदिर में दर्शन पूजन के दौरान श्रद्धालु महागौरी माता के प्रति श्रद्धा का भाव दिखाते रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच बैरिकेटिंग में कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी का इन्तजार मां का गगनभेदी जयकारा लगाकर करते रहे। इसके पहले रात तीन बजे से मंहत शंकर पुरी की देखरेख में माता के विग्रह को पंचामृत स्नान कराया गया। नवीन वस्त्र और आभूषण धारण कराने के बाद भोग लगाकर मां महागौरी की मंगला आरती वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई। अलसुबह मंदिर का पट खुलते ही पहले से ही कतार में प्रतीक्षारत श्रद्धालु नर—नारी माता रानी के प्रथम तल स्थित गर्भगृह के पास पहुंचे और दर्शन पूजन किया। इसके पहले श्रद्धालु गर्भगृह परिसर की परिक्रमा भी करते रहे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा। लाखों श्रद्धालु अष्टमी का व्रत भी रखे हुए है।

    महागौरी अन्नपूर्णा के दर्शन मात्र से ही पूर्व के पाप नष्ट हो जाते हैं। देवी की साधना करने वालों को समस्त प्रकार की अलौकिक सिद्धियां और शक्तियां प्राप्त होती हैं। मान्यता है कि माता रानी ने 08 साल की उम्र से ही भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप शुरू किया था। कठोर तप करने के कारण देवी कृष्ण वर्ण की हो गई थी। लेकिन उनकी तपस्या से देख महादेव ने गंगाजल से देवी की कांति को वापस लौटा दिया, इस प्रकार देवी को महागौरी का नाम मिला।

    देवी भागवत पुराण के अनुसार भगवान शिव के साथ उनकी पत्नी के रूप में महागौरी सदैव विराजमान रहती है। इनकी शक्ति अमोघ और सद्यः फलदायिनी है। इनकी उपासना से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैं। उसके पूर्व संचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। महागौरी की चार भुजाएँ हैं। इनका वाहन वृषभ है। इनके ऊपर के दाहिने हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है। ऊपर वाले बाएँ हाथ में डमरू और नीचे के बाएँ हाथ में वर-मुद्रा हैं। इनकी मुद्रा अत्यंत शांत है। इनका वर्ण पूर्णतः गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गई है। इनके समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी श्वेत हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री शिवराज ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
    Next Article काहिरा शिखर सम्मेलन में गाजा पर नहीं बन पाई बात, शांति के प्रयास विफल
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में कानून व्यवस्था चौपट, एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान सिर्फ छलावा: ​मायावती

      July 14, 2025

      भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी की तस्करी नाकाम, बीएसएफ ने 16.49 लाख के आभूषण के साथ तस्कर को पकड़ा

      July 14, 2025

      मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए

      July 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में कानून व्यवस्था चौपट, एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान सिर्फ छलावा: ​मायावती
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी की तस्करी नाकाम, बीएसएफ ने 16.49 लाख के आभूषण के साथ तस्कर को पकड़ा
      • कभी अफसरों-वैज्ञानिकों की फैक्ट्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गिरती जा रही साख
      • चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब
      • जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version