Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में पीएलएफआई उग्रवादियों का जल जीवन मिशन कार्यालय पर हमला
    Breaking News

    रांची में पीएलएफआई उग्रवादियों का जल जीवन मिशन कार्यालय पर हमला

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पास जल जीवन मिशन कार्यालय पर कथित रूप से पीएलएफआई उग्रवादियों के हमले से प्रशासन और पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए हैं। यह वारदात शनिवार देररात लापुंग थाना क्षेत्र के दोलाइचा गांव में हुई है। इस दौरान कार्यालय में मौजूद 15 लोगों को पीटकर अधमरा कर दिया गया। रंगदारी न मिलने से आगबबूला उग्रवादियों ने एक कमरा भी फूंक दिया।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वारदात में अब तक पीएलएफआई उग्रवादियों के शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस बीच यह पता चला है कि कुछ दिन पहले जल जीवन मिशन कार्यालय का संचालन करने वाली कंपनी के साइट इंचार्ज शंटी पटेल ने प्रबंधन को सूचना दी थी कि अंकित सिंह नाम का व्यक्ति खुद को पीएलएफआई कमांडर बताता है। वह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। बताते हैं कि कंपनी ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था।

    इस वारदात के बाद क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि इस कंपनी में पीएलएफआई के नाम पर दो लोगों को नौकरी पर रखवाया गया था। शंटी पटेल ने आज (रविवार) सुबह बताया है कि शनिवार देररात अचानक 20-25 नकाबपोशों कार्यालय में चढ़ाई कर दी। जो सामने मिला उसे बुरी तरह पीटा। यह नकाबपोश खुद को पीएलएफआई नक्सली कह रहे थे। इस दौरान यह चीखते रहे कि जब तक लेवी नहीं दोगे तब तक काम नहीं करने दिया जाएगा। इन नकाबपोशों ने बर्बरता करने के बाद एक कमरे को आग के हवाले कर दिया।

    डीएसपी (बेड़ो) रजत मणि बखला का कहना है कि वारदात की जांच की जा रही है। इस वारदात में अंकित नाम के व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। प्रारंभिक जांच में यह नक्सली घटना नहीं है। गांव के ही कुछ युवकों ने जल जीवन मिशन के दफ्तर पर हमला किया है। इन सभी की पहचान हो चुकी है। मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है। पुलिस ने धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजरायल में भारतीय अभिनेत्री नुसरत भरूचा और बेथलहम में मेघालय के 27 नागरिक फंसे
    Next Article तमिलनाडु से सटे सीमावर्ती शहर अत्तिबेले पटाखा गोदाम में हादसे में 14 की जान गई
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version