Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज विस् चुनाव : उदयपुर में भी भाजपा में बगावत, उपमहापौर पारस सिंघवी ने ठोकी ताल
    Breaking News

    राज विस् चुनाव : उदयपुर में भी भाजपा में बगावत, उपमहापौर पारस सिंघवी ने ठोकी ताल

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 22, 2023Updated:October 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर। भाजपा की दूसरी सूची में उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से ताराचंद जैन को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही उदयपुर के उपमहापौर पारस सिंघवी ने जोर-शोर से बगावत का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ शनिवार शाम को मीरा सामुदायिक भवन में बैठक में यह भी कह डाला कि उदयपुर के पूर्व विधायक और वर्तमान में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया असम में बैठकर उदयपुर की राजनीति को दूषित कर रहे हैं।

    मीडिया को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि लगातार पार्टी में सक्रिय और शहर की समस्याओं के लिए जूझने वाले कार्यकर्ता को दरकिनार कर दिए जाने से आम कार्यकर्ता भी आहत है। सिंघवी ने कहा कि वह संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से आग्रह करते हैं कि उदयपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के चयन पर पुनर्विचार करें और आम कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करें। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन उनके सुर बगावत की ओर ही इशारा कर रहे हैं। मीडिया को दिए गए अपने बयान के बाद उदयपुर भाजपा की राजनीति के समीकरणों में बवाल मच गया है। अब देखना यह है कि पारस सिंघवी ताल ठोक कर खड़े रहते हैं अथवा समझाइश के बाद मान जाते हैं। यदि वे ताल ठोक कर खड़े रहते हैं तो तय है कि भाजपा को उदयपुर में मुश्किल हो सकती है। इधर, सिंघवी के समर्थकों द्वारा रविवार को अनशन के माध्यम से अपने विरोध का सन्देश देने की बात सामने आई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत से ही पूरे विश्व के कल्याण का मार्ग निकलता है: भैयाजी जोशी
    Next Article बिहार के कामाख्या में पूरी रात चलता रहा तंत्र साधना को सिद्ध करने का खेल
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025

      ‘मतदाता सूची में संशोधन’ पर आपत्ति, आज दिल्ली पहुंचकर शिकायत करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

      July 1, 2025

      हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, एक की मौत, कई लापता, छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version