रांची। दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार देर रात मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त रोहित तिर्की के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लालपुर थाना क्षेत्र के लोहराकोचा का रहने वाला था। रोहित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को लालपुर चौक पर जाम लगा दिया। लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। लालपुर चौक पर जाम लगने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।

बताया जा रहा है कि रोहित अपने साथियों के साथ दो दिन पहले मेला घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान रातू रोड चौक के आसपास कुछ युवकों से उसकी मारपीट हुई थी। इस घटना में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गयी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version