रांची। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। मुंडा ने गुरुवार को कहा कि भारत के प्रख्यात उद्योगपति, ‘पद्म विभूषण’ रतन टाटा का निधन अत्यंत दु:खद है। वह एक असाधारण इंसान थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संपूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version