रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 2024-25 के लिए झारखंड की रणजी (सीनियर मेंस) ट्रॉफी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में कुल 16 प्लेयर्स शामिल किये गये हैं, जिनकी कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और इंटरनेशनल प्लेयर्स ईशान किशन को मिली है। इसके अलावा विराट सिंह को उप कप्तान बनाया गया है, जबकि कुमार कुशाग्र को विकेटकीपर के तौर पर लिया गया है। इन तीनों के अलावा टीम में नजीम सिद्दीकी, आर्यमन सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल राय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकास कुमार, विवेकानंद तिवारी, मानीषी, रवि कुमार यादव और रौनक कुमार मेंबर हैं।
ये हैं सपोर्ट स्टाफ
जेएससीए की ओर से सपोर्ट स्टाफ के तौर पर एसएस राव को हेड कोच बनाया गया है। रत्न कुमार और दीपक कुमार कोच होंगे। जॉन लिजानिस डेनियल को फिजियो, कुणाल कुमार सिंह को वीडियो एनालिस्ट, राज कुमार शर्मा और संतोष कुमार सिंह को मैनेजर तथा मानव मुकुंद, आनंद के और उत्तम कुमार मोहंती को भी अलग-अलग सेवाओं के लिए टीम के साथ जोड़ा गया है।