रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और कांके विधायक समरी लाल ने संयुक्त रूप से बरियातू जोड़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया। कई वर्षों से स्थानीय लोग सौंदर्यीकरण कार्य कराने की मांग कर रहे थे।

मौके पर संजय सेठ ने कहा कि जोड़ा तालाब में लोक आस्था का महापर्व छठ कई वर्षों से भव्य रूप से मनाया जा रहा है। छठ व्रतधारियों की एवं जोड़ा तालाब निवासियों का कई वर्ष की मांग आज पूरी हो रही है। यह काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा। सेठ की अनुशंसा पर सीसीएल के सीएसआर फंड से यह कार्य कराया जायेगा। सौंदर्यीकरण हो जाने से छठ व्रतधारियों को महाछठ पर्व करने में सुविधा होगी। तालाब में नाली के गंदा पानी का बहाव हो रहा था, जिसे देख कर संजय सेठ एवं विधायक समरी लाल ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि तालाब को साफ सुथरा बना कर रखें और गंदे पानी को तालाब में न जाने दें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश चंद्र सिन्हा, हरिनंदन शर्मा, रामाशीष सिंह, रवि पाठक, विपिन सिंह, लोटन चौधरी, रणधीर सिंह, सुनील शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version