फुसरो(बेरमो)। गांडेय विधायक सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन रांची से डुमरी विधानसभा के नावाडीह जाने के क्रम में मकोली में झामुमो फुसरो नगर कमिटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमती सोरेन ने कहा कि फिर से झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। हेमंत सोरेन विगत पांच वर्षों तक महागठबंधन के सभी दल का बहुत अच्छे तरीके से अगुवाई करते हुए सरकार चलाये हैं। आज फिर से हमलोग चुनावी दौड़ में आ चुके हैं। विगत पांच वर्षों में हमारी सरकार बहुत काम की है और बहुत सारे आगे काम करना चाहते हैं। इसी को हमलोग जनता के बीच जाकर रखने का काम कर रहे हैं। कहा कि आगामी चुनाव में हमलोग अपनी योजनाओं को जनता को गिनाने का काम करेंगे। सरकार ने झारखंड की महिलाओं का सम्मान करते हुए झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लायी है। इससे महिलाएं स्वालंबी बन रही हैं। आज स्वर्गीय जगरनाथ महतो तथा उनकी पत्नी सह मंत्री बेबी देवी के आशीर्वाद से इनके क्षेत्र में दौरा करने जा रहे हैं। कहा कि चुनाव हर पांच साल में आता है। आज हम अपने वादे, काम, निष्ठा के साथ समाज को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं।
मौके पर सूबे की महिला-बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी, मंत्री पुत्र अखिलेश उर्फ राजू महतो, झामुमो के वरीय नेता मदन मोहन बरनवाल, फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, बोकारो जिला स्पोर्ट्स विंग के अध्यक्ष भोलू खान, नगर सचिव अनिल रजवार, मेहताब खान, अजय साव सहित कई लोग उपस्थित थे।