रांची। प्रदेश कांग्रेस ने लाल किशोर नाथ शाहदेव और संजय पांडेय को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में संजय पांडेय और लाल किशोर नाथ शाहदेव को नये पद की जिम्मेवारी तत्काल संभालने को कहा गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों नवनियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं भी दी हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version