रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टा और एक्स हैंडल पर धोनी की तीन फोटोज शनिवार को शेयर की हैं।

फोटो में एमएसडी छोटे बाल में नजर आ रहे हैं। एक साइड उनके बाल छोटे-छोटे हैं, जबकि दूसरी साइड के बाल हल्के बड़े हैं। हेयर स्टाइलिस्ट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी। हमारे एक मात्र थाला। आइपीएल से पहले माही का नया लुक देख फैंस चौंक गये। हालांकि फैंस को माही का नया लुक पसंद आ रहा है।

आलिम हकीम देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट हैं। आलिम के पास बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर तक अपना हेयर कट करवाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी हेयरस्टाइल को लेकर हमेशा सर्खियों में रहते हैं। आइपीएल के हर सीजन से पहले वह अपना लुक बदलते हैं। पिछले सीजन में माही लंबे बालों में नजर आये थे। वहीं, आइपीएल 2025 में माही छोटे बालों में दिखेंगे। पहले तस्वीर में माही का साइड लुक फोटो है और वो नीचे देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में माही ने साइड लुक किया है, लेकिन सामने देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें माही के साथ आलिम हकीम भी नजर आ रहे हैं। वह क्रिकेटर के हेयर कट कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version