रांची। पूर्व मंत्री और झारखंड पार्टी प्रमुख एनोस एक्का ने बुधवार को पांच सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की। पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि संसदीय बोर्ड ने अभी पांच सीटों के लिए प्रत्याशी तय किये हैं। इनमें मनोहरपुर सीट से महेंद्र जामुदा, सिमडेगा से आयरिन एक्का, चाइबासा से कोलंबस हांसदा और कांके (रांची) से अनिल कुमार पासवान को प्रत्याशी बनाया है।

इसके अलावा एनोस एक्का के पुत्र संदेश एक्का कोलेबिरा से प्रत्याशी होंगे। एनोए एक्का ने जानकारी देते बताया कि दो दिनों बाद पार्टी और भी सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी। पार्टी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनायी है। मौके पर उन्होंने तमाड़ के पूर्व विधायक रहे स्व रमेश सिंह मुंडा के बड़े पुत्र राजकुमार मुंडा को उनके समर्थकों सहित पार्टी ज्वाइन कराया। बताया कि राजकुमार के छोटे भाई विकास मुंडा झामुमो से तमाड़ के विधायक हैं। राजकुमार के साथ आने से पार्टी दक्षिणी छोटानागपुर डिवीजन में और मजबूत होगी। मौके पर पार्टी महासचिव अशोक भगत सहित अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version