रांची। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को रांची आयेंगे। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से तेजस्वी मुलाकात करेंगे। चुनाव से संबंधित सभी पहलुओं पर बातचीत की जायेगी।

मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बात करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल कितनीसीटों पर झारखंड में चुनाव लड़ेगा, इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version