Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीट शेयरिंग पर भड़का आरजेडी, मनोज झा ने कहा- सभी विकल्प खुले हैं
    Top Story

    सीट शेयरिंग पर भड़का आरजेडी, मनोज झा ने कहा- सभी विकल्प खुले हैं

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 19, 2024Updated:October 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी नाराज है। इस बाबत आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि झारखंड में हमारी ताकत अधिक है। लेकिन उस मुताबिक सीट नहीं दी गयी। 15 से 18 ऐसी सीटें हैं, जहां आरजेडी बीजेपी को अकेले दम पर हराने की ताकत रखती है। खबरें हैं कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस द्वारा 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जाने से तेजस्वी यादव नाराज हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर राजद नेता मनोज झा ने कहा, हमारा(राजद) पूरा नेतृत्व यहां है। आज सुबह बैठक हुई और उस बैठक में ये पाया गया कि ताकत जनाधार की है, जो राजद के पक्ष में है। पिछली बार हम सात सीटों पर लड़े थे, क्योंकि लालू यादव का हृदय विशाल था। हमारा लक्ष्य था भाजपा को हटाओ, जो आज भी है। दुख के साथ कहना पड़ता है कि एकतरफा फैसला लिया गया। अलग-अलग जिलों में हमारी जो मौजूदगी है, वो बहुत ताकतवर है। हम अपने गठबंधन के सहयोगियों को कहेंगे कि उसके अनुसार फैसला लें।

    कहा, कल से हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यहां (रांची) हैं, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव यहां हैं। सब लोगों के होने के बावजूद अगर गठबंधन की बनावट की प्रक्रिया में आपने हमें संलग्न नहीं किया, तो इस बात का दुख तो होता है। कष्ट इसलिए भी होता है कि हमारी ताकत शायद बहुत ज्यादा है। कहा, हम लोगों ने 15 से 18 ऐसी सीटें चिह्नित की हैं, जहां हम शायद अकेले भी भाजपा को परास्त करने में सक्षम हैं। तमाम विकल्प खुले हुए हैं, क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की मनोभावना को दरकिनार करके आगे चले यह उचित नहीं लगता।

    बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को ही घोषणा की है कि राज्य की 70 सीटों पर इंडिया गठबंधन के जेएमएम, कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और जो बची विधानसभा सीटें है, उसमें उनके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। सीएम की घोषणा के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जेएमएम और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, वहीं राजद और वाम दल बची 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी देगा। विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि 70 सीटों में से 41 पर जेएमएम अपने प्रत्याशी देगा, वहीं 29 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- आपने झारखंड के साथ वादाखिलाफी की है, जनता सबक सिखायेगी
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 66 प्रत्याशियों की घोषणा की
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version