नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों में अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान, महामंत्री विनोद तावड़े, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जैसे दिग्गजों के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, रवि किशन और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ को भी शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त इस सूची में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, स्मृति ईरानी के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी स्‍टार प्रचारकों में है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version