Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»‘दोहा शांति वार्ता पर ग्रहण, काबुल से इस्लामाबाद के रिश्ते बिगड़े’- हमला कर बोला पाकिस्तान
    दुनिया

    ‘दोहा शांति वार्ता पर ग्रहण, काबुल से इस्लामाबाद के रिश्ते बिगड़े’- हमला कर बोला पाकिस्तान

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 18, 2025Updated:October 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। कतर सरकार की मध्यस्थता में शांति वार्ता के लिए दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के जल्द ही दोहा में मिलने की उम्मीद टूटने की कगार पर पहुंच गई है। यह शांति वार्ता आज शुरू होनी थी। पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ताजा बयान से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को फिर से निशाना बनाया। अफगानिस्तान में यह हमले पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के तुरंत बाद हुए हैं। इस्लामाबाद और काबुल के दो दिवसीय युद्धविराम को बढ़ाए जाने के कुछ ही घंटे बाद हुए हमले से कतर के प्रयासों को गहरा धक्का लगा है।

    डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सूरक्षा सूत्रों ने दावा किया कि अंगूर अड्डा क्षेत्र और अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन और बरमल जिलों में प्रतिबंधित हाफिज गुल बहादुर समूह के ठिकानों पर सटीक हमले किए गए। हमले में कथित रूप से दर्जनों लड़ाके मारे गए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि हमारी सेनाएं जवाब देने के लिए तैयार हैं। इस बीच पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि अफगान सरकार और पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम समझौते में आतंकी संगठनों और उनके ठिकानों पर हमले करने की बात नहीं कही गई है।

    पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन हाफिज गुल बहादुर समूह से जुड़े आतंकवादियों ने मीर अली के खादी किले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सैन्य शिविर के मुख्य द्वार से टकराकर घुसपैठ की कोशिश की थी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) का भी नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने सभी हमलावरों को ढेर करके हमले को नाकाम कर दिया है।

    रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर एक बयान में कहा कि काबुल के साथ रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रहेंगे। उन्होंने लिखा, “अब विरोध पत्र या शांति की अपील नहीं होगी। कोई प्रतिनिधिमंडल काबुल नहीं जाएगा। आतंकवाद का स्रोत चाहे कहीं भी हो, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” आसिफ ने अफगानिस्तान पर “भारत की गोद में बैठकर पाकिस्तान के खिलाफ साजिशें रचने” का भी आरोप लगाया और कहा कि इस्लामाबाद “अब काबुल के साथ पहले जैसे रिश्ते नहीं रख सकता।”

    उन्होंने लिखा, “पाकिस्तानी धरती पर रहने वाले सभी अफगानों को अपने वतन वापस जाना होगा। अब काबुल में उनकी अपनी सरकार है। इस्लामी क्रांति को पाँच साल हो गए हैं। उन्हें पाकिस्तान के साथ पड़ोसी की तरह रहना होगा।” इस पोस्ट में रक्षामंत्री ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडलों की काबुल यात्राओं के बारे में विस्तार से बताया है और अफगानिस्तान से सक्रिय आतंकी समूहों की गतिविधियों और कुल हताहतों की संख्या के आंकड़े दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा कम मिलने से रैयतों में असंतोष
    Next Article काली पूजा पंडाल में 1101 महिलाएं 21 को करेंगी महाआरती
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान में तीन स्थानों पर 20 आतंकी ढेर, सैन्य प्रमुख मुनीर ने अफगानिस्तान को चेताया

      October 18, 2025

      पाकिस्तान के हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज में खेलने से किया इनकार

      October 18, 2025

      काठमांडू में फिर निषेधाज्ञा लागू, दो माह तक सभा-जुलूस, धरना व प्रदर्शन पर रोक

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version