रांची: झारखंड के विकास की तसवीर निवेश से ही बदल सकती है। शायद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी इसे पहले ही भांप लिया था। यही कारण है कि पिछले एक साल से राज्य के विकास के मायने और तरीके बदलने लगे हैं। अब सिर्फ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोटी की बात ही नहीं हो रही, बल्कि उससे आगे बढ़कर अपने पैरों पर खड़ा होने और समृद्ध झारखंड की बातें भी हो रही हैं। इसके लिए निवेश से बेहतर विकल्प कुछ और हो भी नहीं सकता। निवेश से जहां राज्य का राजस्व बढ़ेगा, वहीं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आधारभूत संरचना बढ़ेगी और लोगों की जीवनशैली भी बदलेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई में पूरी सरकार ही मुख्यमंत्री की आकंक्षाओं के अनुरूप उतरने में लगी है। पिछले दो सालों में झारखंड में जो विकास की बयार बही है, उसी का नतीजा है कि लोग ्ब बदलते झारखंड में भविष्य के सपने देखे लगे हैं। इतना ही नहीं, जनता का विश्वास भी सरकार और उसके कार्यों पर बढ़ा है। इससे सरकार भी उत्साहित है, और जोशो-खरोस के साथ आम जनों के पूरा करने में जुट गयी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



