Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अब संपत्ति की नीलामी में भाग नहीं ले सकेंगे जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वाले!
    बिजनेस

    अब संपत्ति की नीलामी में भाग नहीं ले सकेंगे जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वाले!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिवाला संहिता को और धारदार बनाने के लिए लाए गए अध्यादेश पर आज राष्ट्रपति ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी। इसके तहत जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वाले तथा जिनके खातों को फंसे कर्ज (एनपीए) की श्रेणी में डाला गया है, उन्हें ऐसी संपत्तियों की नीलामी में बोली लगाने से रोकने का प्रावधान किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ”राष्ट्रपति ने दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता, 2016 में संशोधन के लिए अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे दी।”

    अध्यादेश का मकसद गलत इरादा रखने वाले लोगों को संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन करने से रोकने के लिये एहतियाती उपाय करना है। विज्ञप्ति के अनुसार, ”संशोधन का उद्देश्य ऐसे लोगों को अलग-थलग करना है जिन्होंने जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाए और गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) खातों से जुड़े हैं अथवा आदतन नियमों का अनुपालन नहीं करते हैं। ऐसे लोग कंपनी के ऋण शोधन के सफल समाधान में जोखिम बन सकते हैं।” इसके तहत वे इकाइयां भी बोली लगाने के लिए अपात्र होंगी जिनके खातों को एक साल या उससे अधिक समय से गैर-निष्पादित परिसपंत्ति के रूप में वर्गीकृत किया गया और वे समाधान योजना लाए जाने से पहले ब्याज समेत बकाया राशि का निपटान नहीं कर पायी।

    अध्यादेश के अनुसार संहिता के अंतर्गत ऋण शोधन या परिसमापन प्रक्रिया से गुजर रही कंपनियां, उनके प्रवर्तक तथा संबद्ध कंपनियां दबाव वाली संपत्तियों के लिए बोली नहीं लगा सकेंगी। संशोधित संहिता यह भी कहती है कि ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) को समाधान योजना की मंजूरी से पहले उसकी व्यवाहार्यता सुनिश्चित करनी चाहिए। विज्ञप्ति के अनुसार सीओसी को वैसी समाधान योजना को खारिज करना चाहिए जिसे अध्यादेश से पहले जमा किया गया और उसे अभी मंजूरी नहीं मिली है।

    संहिता पिछले साल दिसंबर में परिचालन में आ गई। इस कानून के तहत कर्ज में फंसी संपत्तियों के लिए बाजार मूल्य आधारित तथा समयबद्ध ऋण शोधन के समाधान की प्रक्रिया उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। तीन सौ से अधिक मामलों को इस कानून के तहत सुनवाई के लिये राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण (एनसीएलटी) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक ऐसा ऑफर जिससे फ्री में मिलेगा पेट्रोल और डीजल!
    Next Article SBI ने लॉन्‍च किया एक नया एप YONO मिलेंगी 60 सर्विसेज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

    June 19, 2025

    स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

    June 19, 2025

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

    June 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
    • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
    • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
    • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
    • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version