नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता जीवीएम नरसिम्हाराव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि, राहुल गांधी उन मुस्लिम शासकों की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिनके शासन काल में कई मंदिर ध्वस्त किए गए फिर, जब उनका विरोध होने लगा तो उन्होंने कुछ मंदिर बनवाने का वादा कर दिया। इसी तरह से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में मंदिरों में दर्शन करने के साथ कर रहे हैं।

कांग्रेस कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती मनाती है, तो दूसरी ओर इस बात की तैयारी करती है कि, गुजरात में मेहमूद गजनी की जयंती मनाई जाए, मगर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। गुजरात राज्य में कांग्रेस नहीं जीतेगी। जीवीएम नरसिम्हा राव ने कहा कि टीपू सुल्तान ने कई हिंदुओं को मुसलमान बनाकर उन्हें अपनी सेना में सम्मिलित कर लिया था।

राहुल गांधी गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए, वर्ग विशेष को प्रसन्न करना चाहते हैं। वे धार्मिक कार्ड खेल रहे हैं, मंदिरों में दर्शन करने की बातों का प्रचार कर कांग्रेस हिंदूओं को लुभाने में लगी है।

भारत में लोकतंत्र है, जनता ही लोकतांत्रिक पद्धति से जनप्रतिनिधि का चुनाव करती है। कांग्रेस जिस तरह की बातें कर रही है वह केवल बरगलाने वाली है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version