Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»भाजपा सिर्फ निकाय चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही: योगी
    राजनीति

    भाजपा सिर्फ निकाय चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही: योगी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 18, 2017Updated:November 19, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुफ्फरनगर में कहा कि भाजपा सिर्फ निकाय चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रही, बल्कि शहरों के विकास की योजना पर आगे बढ़ रही है। जनता से वादा है कि भाजपा के संकल्पपत्र में किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

    मुजफ्फरनगर में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि किसी भी शहर में किसी रेहड़ी वाले को उजाड़ा नहीं जाएगा। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराकर जाम से निजात दिलाई जाएगी। सफाई और पेयजल के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। सरकार इसके लिए पहले ही सर्वे पहले करा चुकी है। रेहड़ी वालों को हटाने से पहले उनका पुनर्वास किया जाएगा। विकास में पश्चिमी यूपी को पिछड़ने नहीं दिया जाएगा। किसानों को ट्यूबवेल का कनेक्शन मिलेगा। कोई दिक्कत हो या अधिकारी आनाकानी करें तो प्रशासन-शासन को अवगत कराएं। तुरंत कार्रवाई होगी और जनता का काम होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले मुजफ्फरनगर ने दंगे की त्रासदी झेली। मेरे लिए जैसा गोरखपुर है, वैसा मुजफ्फरनगर। पूरा प्रदेश हमारे लिए परिवार जैसा है। भाजपा सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहला काम कानून के राज की स्थापना करने का किया। अवैध बूचड़कखाने बंद कराए। हमारे समय में प्रदेश के अंदर एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में आज किसी में हिम्मत नहीं है जो किसी व्यापारी या उद्योगपति से रंगदारी मांग सके। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में विकास का ऐसा माहौल बना रही है कि यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सबको साथ लेकर सबका विकास करने में लगे हैं।

    योगी ने कहा कि 15 साल तक प्रदेश में पुलिस अपराधियों से पिटती नजर आती थी। भाजपा सरकार में पुलिस के हौसले बढ़े हैं और अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अपराधी अब या तो जेल में नजर आ रहे हैं या यमराज के पास जा रहे हैं। निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन की अपील करते हुए जनता से सीएम ने विकास का वादा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडे, पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद संजीव बालियान भी सीएम के साथ मंच पर मौजूद रहे।

    यूपी निकाय चुनाव:मेरठ-गाजियाबाद में गरजेंगे योगी, करेंगे जनसभाएं

    व्यापारियों से मिले योगी 

    जनसभा के दौरान ही सीएम योगी अलग से व्यापारी और उद्योगपतियों से मिले। योगी ने सबको भरोसा दिया कि उद्योग और कारोबार के विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अगले कुछ महीनों में सबको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनाथ लखनऊ के 1 दिवसीय दौरे पर
    Next Article जम्मू कश्मीर: बांदीपुरा में सेना ने ढेर किए 5 आतंकी, एक जवान भी शहीद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

    June 11, 2025

    लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

    June 11, 2025

    राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
    • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
    • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
    • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
    • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version