Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड फिल्म महोत्सव आज से, दिखेंगी पुरस्कृत बाल फिल्में
    Breaking News

    झारखंड फिल्म महोत्सव आज से, दिखेंगी पुरस्कृत बाल फिल्में

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 19, 2018Updated:November 19, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बाल अधिकार सप्ताह 20 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसे लेकर रविवार को यूनिसेफ की ओर से बच्चों के लिए प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस हुआ। इस दौरान कांके के पिर्रा स्थित सरकारी मध्य विद्यालय की छात्रा सुरभि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार समझौता के तहत बच्चों को जीवन, विकास, सुरक्षा तथा भागीदारी का अधिकार दिया गया है।

    प्रत्येक वर्ष विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाते हैं। क्योंकि इसी दिन वर्ष 1989 में बाल अधिकार समझौता को अंगीकार किया गया था। आग्रह है कि विचारों, मुद्दों और समस्याओं को रिपोर्ट में स्थान दें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बाल अधिकार के प्रति जागरूक किया जा सके। मौके पर कांके के बोड़ेया स्थित सरकारी स्कूल के बाल पत्रकार अभिनंदन कुमार ने कहा कि यूनिसेफ, केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 19-20 नवंबर को आयोजित झारखंड फिल्म महोत्सव में शामिल होकर विश्व बाल दिवस मनायेंगे। इस फिल्म महोत्सव के दौरान बच्चों पर आधारित पुरस्कार प्राप्त फिल्में दिखायी जायेंगी। इन फिल्म निर्माताओं से बच्चे बात भी करेंगे। बाल पत्रकार शुभम कुमार ने कहा अब तक यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ मधुलिका जोनाथन, उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता तथा विधायक कुणाल षाड़ंगी का साक्षात्कार किया है। इसे रेडियो सिटी के यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। अनुरोध है इसे सभी लोग साझा करें।

    यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख मधुलिका जोनाथन ने कहा कि विश्व बाल दिवस एक वार्षिक वैश्विक क्षण है, जिसे फॉर चिल्ड्रेन, बाई चिल्ड्रेन के रूप में निरूपित किया गया है। यह बच्चों के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करने का दिन है। मौके पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के डीन देवव्रत सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, आॅल इंडिया रेडियो के डायरेक्टर राजेश गौतम, यूनिसेफ की मोइरा दावा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेंदराः चोरी करने पहुंचे एक चोर को पीटकर हत्‍या, तीन फरार
    Next Article 129 प्रखंड सूखाड़ घोषित, राज्य आपदा कोष से तत्काल मिलेगी राहत
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस

      June 26, 2025

      कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश

      June 26, 2025

      हेमंत सरकार में लगातार आदिवासी बेटियों को बनाया जा रहा है निशाना : बाबूलाल

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version