Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»129 प्रखंड सूखाड़ घोषित, राज्य आपदा कोष से तत्काल मिलेगी राहत
    Top Story

    129 प्रखंड सूखाड़ घोषित, राज्य आपदा कोष से तत्काल मिलेगी राहत

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 19, 2018Updated:November 19, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के 18 जिलों के 129 प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। राज्य गृह आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर केंद्र को रिपोर्ट भेज दी है। अधिसूचना जारी करने के लिए मंत्रिमंडल के अनुमोदन की आवश्यकता होती है। विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल के अनुमोदन की प्रत्याशा में मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद केंद्र को रिपोर्ट भेजी गयी है। केंद्रीय सहायता के लिए निर्धारित अवधि में क्षेत्र भ्रमण के लिए केंद्रीय टीम भेजने का आग्रह केंद्र सरकार से किया गया है। केंद्र से भी इसे सूखाग्रस्त घोषित करने और सहायता देने का अनुरोध किया गया है।

    राहत आपदा कोष से लोगों को मिलेगा लाभ
    राज्य सरकार द्वारा सूखाग्रस्त घोषित किए जाने से फसल बीमा की राशि तुरंत मिलने और पेयजल जानवरों के चारा आदि के लिए जिलों के राहत आपदा कोष से लोगों को तत्काल कुछ लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय टीम के लौटने के बाद केंद्र सरकार द्वारा सुखाड़ मुआवजा राज्य को उपलब्ध होगा। देरी से मानसून आने, अनियमित वर्षा तथा धान के कवरेज की स्थिति पर विचार के लिए 25 अक्टूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक की गई थी। जिसमें संभावित सुखाड़ की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था।

    अधिसूचना से फायदा: आपदा प्रबंधन ने जिलों को भेजे 49 करोड़ रुपये
    राज्य सरकार द्वारा सूखाग्रस्त घोषित किए जाने से फसल बीमा की राशि तुरंत मिलेगी। पेयजल और जानवरों के चारा आदि के लिए जिलों के राहत आपदा कोष से किसानों को तत्काल कुछ लाभ मिल सकेगा। फसल बीमा का भुगतान भी जल्द हो सकेगा। केंद्रीय टीम द्वारा जांच करने के बाद केंद्र सरकार द्वारा राहत सुखाड़ मुआवजा राज्य को अतिरिक्त मिलेगा। वैसे आपदा प्रबंधन ने जिलों को 49 करोड़ रुपए भेज दिए हैं। जिलों में ड्रॉट मॉनिटरिंग सेंटर की भी स्थापना की गयी है।

    18 जिले सूखा घोषित
    पलामू, जामताड़ा, पाकुड़, धनबाद, गोड्‌डा, बोकारो, कोडरमा, खूंटी, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, देवघर, गिरिडीह, रांची, लोहरदगा, साहेबगंज, चतरा और दुमका।

    क्यों घोषित हुआ सूखा: एक से 15 जुलाई के बीच बुआई और रोपाई का उपयुक्त समय लेकिन बारिश ही नहीं हुई। आपदा विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड में सामान्य परिस्थिति में 15 जुलाई तक धान की 80% और 31 जुलाई तक शत-प्रतिशत रोपाई हो जाती है। 31 जुलाई के बाद होने वाली रोपाई लेट की श्रेणी में आती है। ऐसे में उपज पर असर होता है। इस साल 31 जुलाई तक सभी फसलों का कवरेज मात्र 41.95% एवं धान का कवरेज 33.7% था।

    जबकि धान का कवरेज 31 जुलाई तक होना चाहिए था। जून में बारिश सामान्य से 32.97% कम हुई। जुलाई में 1 से 15 के बीच 53.6% कम वर्षा हुई। यही समय धान की बुआई-रोपाई के लिए उपयुक्त था। बारिश कम होने से इसपर विपरीत प्रभाव पड़ा। जुलाई-अगस्त एवं सितंबर में 18 जिलों में 1 या इससेे ज्यादा अवधि में सूखा रहा। सितंबर में 56.74% वर्षा हुई, यह सामान्य से 43.6% कम है। हथिया नक्षत्र में भी 1.6 मिमी बारिश हुई। इसलिए सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

    केंद्र से पैकेज की उम्मीद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड फिल्म महोत्सव आज से, दिखेंगी पुरस्कृत बाल फिल्में
    Next Article अफगानिस्तान: बम धमाके में 2 अधिकारियों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

      August 10, 2025

      झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका

      August 10, 2025

      बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
      • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
      • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
      • लगातार बारिश से बिहार में गंगा समेत सभी नदियां उफान पर, अबतक 19 लोगों की मौत
      • बिहार यात्रा में चुनावी मुद्दे तय कर गये अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version