Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»छठ महापर्व : शहर के सभी तालाबों की सफाई अधूरी
    Top Story

    छठ महापर्व : शहर के सभी तालाबों की सफाई अधूरी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 9, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। महापर्व छठ में 4 दिन शेष है। लेकिन, शहर के प्रमुख छठ तालाबों की अभी भी पूरी तरह सफाई नहीं हुई है। जबकि, दीपावली से पूर्व ही शहर के तालाबों और डैमों का निरीक्षण मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त सहित निगम की टीम कर चुकी है। इसके बाद भी तालाब में उगी घास और जलकुंभी पूरी तरह से नहीं हटाए गए। छठ को लेकर तालाब के पानी की गहराई को चिन्हित कर डेंजर जोन मानते हुए रेड रिबन से घेराबंदी की जानी है, लेकिन यह काम भी नहीं हो पाया।

    जनता भी गैर जिम्मेदार तालाबों में फेंक रहे हैं सामग्रियां
    दुर्गा पूजा के दौरान तालाबों के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड और पूजन सामग्री कुंड अधिकतर तालाबों से गायब हो गए। इसे नए सिरे से अब तक नहीं लगाया गया। हालांकि, कई घाटों पर निगम की ओर से पूजन सामग्री कुंड बनाया गया है, ताकि पानी में लोग सामग्री न फेंके, लेकिन अधिकतर लोग कुंड में सामग्री फेंकने की बजाय सीधे पानी में फेंक दे रहे हैं।

    घाटों पर अपना निशान लगाने वालों पर भी नहीं हुई कार्रवाई
    तालाबों के घाट को रिजर्व करने के लिए पेंट से अपना नाम व निशान बनाने वालों पर किसी प्रकार की कार्रवाई निगम नहीं कर रहा है। जबकि, 26 अक्टूबर को निरीक्षण के दौरान मेयर व नगर आयुक्त ने तेतर टोली तालाब के घाट पर नाम लिखने वाले एक व्यक्ति को रोक दिया था। तब, मेयर न घाट गंदा नहीं करने की अपील लोगों से की थी। वहीं, नगर आयुक्त ने घाट पर रंग-पेंट से नाम लिखने वालों से दो हजार रुपए जुर्माना वसूले जाने की बात कही थी। लेकिन, निगम की कार्रवाई का डर किसी को नहीं है। तेतर टोली तालाब सहित शहर के सभी तालाबों के घाटो को लोग रंग-पेंट से नाम लिख कर रिजर्व कर रहे हैं।

    स्वच्छता पर सवाल विसर्जन कुंड व पूजन सामग्री कुंड तालाबों से गायब
    बड़ा तालाब: औघड़ बाबा आश्रम के सामने बने घाट तालाब के जीर्णाद्धार के कारण खत्म हो गए हैं। निगम ने मिट्टी डाल कर अस्थाई घाट बनाया है। लेकिन, यहां डेंजर जोन चिह्नित करने का काम अब तक नहीं हुआ। इस घाट पर निगम ने पूजन सामग्री डालने के लिए कुंड बनाया है, लेकिन लोग सामग्री इसमें डालने की बजाय किनारे ही फेंक रहे हैं।

    टुंकी टोली तालाब : तालाब के दो किनारे पर जलकुंभी व गंदगी की भरमार है। अब तक यहां सफाई नहीं हुई है। इस तालाब में जीर्णोद्धार का काम हुआ है, ऐसे में यहां किस जगह कितनी गहराई है, इसे चिन्हित करने का काम अब तक नहीं हुआ है।

    लाइन तालाब, चडरी : लाइन तालाब चडरी में गहराई अधिक है। यहां डेंजर जोन सिंबल लगाया जाना था, प यह काम नहीं हुअा है। तालाब के किनारे दुर्गा पूजा के दौरान विसर्जित की गई प्रतिमाओं के अवशेष रखे हुए हैं। इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है।

    दिव्यायन तालाब : अन्य तालाबों की तुलना में यहां खर-पतवार कम हैं। पर घाट रिजर्व करनेवालों की भरमार है। एक जगह तो नाम के साथ आईपीएस भी लिखा हुआ है।

    तेतर टोली तालाब में हर जगह हो चुकी है रिजर्व : तेतर टोली तालाब के किनारे घास व जलकुंभी निकालने का काम चल रहा है। तालाब साफ हो चुका है। घाट अब पूरी तरह से रंगीन हो चुके हैं। लोगों ने पेंट से घाट रिजर्व करने के लिए अपना नाम लिख दिया है।

    करमटोली तालाब में इस बार पूजा नहीं कर पायेंगे : जेल मोड़ स्थित तालाब में खर-पतवार की सफाई दो दिन पहले हुई है। वहीं करमटोली तालाब में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। इस कारण इस साल छठ व्रती पूजा नहीं कर पाएंगे। तालाब के कई हिस्से में कितनी गहराई है, इसका अंदाजा
    भी किसी को नहीं है।

    10 नवंबर तक निगम ने रखा था सफाई का लक्ष्य : छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम ने 53 वार्डों में पड़ने वाले 57 डैमों, तालाबों और नदी घाटों की सफाई 10 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। इसको लेकर हेल्थ ऑफिसर किरण कुमारी ने सीएमओ, जमादार, जोनल सुपरवाइजर और एमपीएस प्रतिनियुक्त कर निर्देश जारी किया था। लेकिन, सुस्त रफ्तार के कारण निगम अपने निर्धारित लक्ष्य तक सफाई कर पाएगा, इसकी उम्मीद नहीं है। अधिकतर तालाबों में अभी भी सामग्रियं तैर रही हैं।

    आज छठ घाटों का निरीक्षण : रांची अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा कि छठ घाट का निरीक्षण शुक्रवार से किया जाएगा। तय समय से पहले घाटों की सफाई होगी। घाटों पर अपना नाम लिखने वाले लोग चिह्नित होंगे। उन पर कार्रवाई होगी।

    शहर के घाटों में सफाई अधूरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को दी शुभकामनाएं
    Next Article चतरा: बिजली-पानी नहीं मिलने से महिलाएं पुन: करेगी आंदोलन
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version