Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छठ महापर्व कल से, नहीं हुई तालाबों की सफाई, घाटों पर पसरी है गंदगी
    Breaking News

    छठ महापर्व कल से, नहीं हुई तालाबों की सफाई, घाटों पर पसरी है गंदगी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 10, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आस्था का महापर्व छठ पूजा रविवार से शुरू हो जायेगी। रांची नगर निगम के दावे के मुताबिक 10 नवंबर तक सभी तालाबों की साफ सफाई हो जानी चाहिए थी, लेकिन शहर के सभी प्रमुख छठ तालाबों की सफाई अभी भी पूरी नहीं हुई है। जबकि, दीपावली से पूर्व ही शहर के तालाबों और डैमों का निरीक्षण मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त सहित निगम की टीम कर चुकी है। इसके बाद भी तालाब में दीपावली और काली पूजा के विसर्जित अवशेष अभी तक नहीं हटे हैं।

    छठ को लेकर तालाब के पानी की गहराई को चिह्नित कर डेंजर जोन मानते हुए रेड रिबन से घेराबंदी की जानी है, लेकिन यह काम भी नहीं हो पाया। दुर्गा पूजा के दौरान तालाबों के किनारे बनाये गये विसर्जन कुंड और पूजन सामग्री कुंड अधिकतर तालाबों से गायब हो गये हैं। इसे नये सिरे से अब तक नहीं लगाया गया। हालांकि, कई घाटों पर निगम की ओर से पूजन सामग्री कुंड बनाया गया है, ताकि पानी में लोग सामग्री न फेंके, लेकिन अधिकतर लोग कुंड में सामग्री फेंकने की बजाय सीधे पानी में फेंक दे रहे हैं।

    महापर्व पर नहीं रहेगा भद्रा का कोई असर
    रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 11 नवंबर (रविवार) से होगी। इस दिन नहाय खाय है। वहीं 12 तारीख (सोमवार) को खरना और 13 नवंबर (मंगलवार ) को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। वहीं, 14 नवंबर (बुधवार) को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। पंडित विपिन कुमार पांडेय ने काशी विश्वनाथ पंचांग, महावीर पंचांग और मिथिला पंचांग के आधार पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नहाय-खाय के दिन रविवार को दिन के 10 बजे से 10:41 बजे तक भद्रा है, लेकिन इसका कोई दुष्प्रभाव या दुष्परिणाम नहीं होंगा। 41 मिनट का यह भद्रा छठ महापर्व पर कोई नकारात्मक असर नहीं डालेगा।

    13 की शाम 5.25 बजे शाम का अर्घ्य
    पंचांग के अनुसार 13 नवंबर को शाम 5:25 बजे सूर्य भगवान अस्त होंगे, ऐसे में छठ व्रती आधे घंटे पूर्व से जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देना प्रारंभ कर दें और यह अर्घ्य देने का क्रम तब तक जारी रखें, जब तक भगवान अस्त नहीं हो जाते। वहीं 14 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ का समापन होगा। 14 नवंबर को भगवान सूर्य 6:35 बजे उदय होंगे। इसके पूर्व से छठव्रती स्नान कर जल में खड़े हो सकते हैं और सूर्य उदय के बाद सूर्य को अर्घ्य दें।

    रविवार से ही रवि से जुड़े पर्व की शुरुआत
    पंडित विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार की छठ पूजा बेहतर फलदायी साबित होगी, क्योंकि इसकी शुरुआत रविवार को हो रही है। यह दिन भगवान सूर्य के नाम से ही शुरू होता है। इस दिन सामान्य दिनों में भी लोग भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करते हैं।

    नहीं हुई तालाबों की सफाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने छह विधायकों को खरीद लियाः बाबूलाल मरांडी
    Next Article बिकनेवाले विधायकों की जायेगी सदस्यताः बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version