Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धनतेरसः रांची में 160 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
    Top Story

    धनतेरसः रांची में 160 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 5, 2018Updated:November 5, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सोमवार को धनतेरस है। आयुर्वेद के जनक श्री धन्वन्तरि के पूजन का दिन। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से श्री धन्वन्तरि की बहन लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साल भर सुख-समृद्धि और खुशी देती हैं। इसे देखते हुए बाजार सजकर तैयार है। ग्राहकों में भी खरीदारी के प्रति खास उत्साह है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, गाड़ियां, मकान, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और बर्तन अादि खरीदने को शुभ माना जाता है। लोग झाड़ू की खरीदारी को भी शुभ मानते हैं। धनतेरस पर सिर्फ रांची में करीब 175 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

    कहां कितने के कारोबार की उम्मीद
    ज्वेलरी: 110 करोड़
    इलेक्ट्रॉनिक्स : 30 करोड़
    पटाखे: 05 करोड़
    गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां: 03 करोड़
    गाड़ियां: 20 करोड़
    बर्तन: 03 करोड़

    35 हजार में सोने की गिन्नी, चांदी का सिक्का 520 रु. में
    धनतेरस पर ग्राहकों की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने अच्छा खासा स्टॉक मंगाया है। ज्वेलर्स के यहां 2 ग्राम से लेकर 90 ग्राम तक के सेट, कंगन, चूड़ियां, मांग टीके और अंगूठियां उपलब्ध हैं। जड़ाऊ गहनों के अलावा पारंपरिक रत्न जड़ित ज्वेलरी और एंटीक ज्वेलरी भी मौजूद है। सोने की गिन्नी 35 हजार में, चांदी का पुराना सिक्का 800 रुपए में और गणेश-लक्ष्मी का सिक्का 520 रुपए में उपलब्ध है। सोने का 10 ग्राम का बिस्कुट 31,800 रुपए में मिलेगा।

    4000 कारें बिकने की उम्मीद
    गाड़ियों के शोरूम में भी हर मॉडल की गाड़ियां उपलब्ध हैं। इस बार धनतेरस पर 4000 से अधिक कारें और 5000 से अधिक दोपहिया वाहन बिकने की उम्मीद है। वाहन विक्रेताओं ने करीब 20 करोड़ रुपये की गाड़ियां बिकने की उम्मीद जतायी है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की नयी रेंज
    इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी नए रेंज के उत्पाद मौजूद हैं। इन पर कई ऑफर भी हैं। डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर करीब 30 करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की बिक्री होने की संभावना है।

    नवरात्र से ही पिछले धनतेरस जितनी बिक्री हो चुकी है, अागे की बिक्री बोनस साबित होगी
    फेस्टिव सीजन की शुरुआत नवरात्र से जारी है। कार बाजार की चमक शुरू हो गयी है। यह चमक दीपावली तक जारी रहेगी। डेढ़ माह में रांची में 5700 कारों की बिक्री हुई है। धनतेरस पर 20 से 22 फीसदी बिक्री बढ़ने के संकेत हैं। मारूति सुजुकी इंडिया के हैचबैक और कांपैक्ट माॅडल सियाज, बरेजा, एसक्रास माॅडलों की मांग अधिक है। कंपनी के अधिकृत विक्रेता प्रेमसन्स से मिली जानकारी के अनुसार, सियाज और ब्रेजा के अलावा एस-क्रास की मांग काफी अधिक है। मध्यम वर्ग में वैगनआर, डिजायर, आल्टो और स्विफ्ट की सबसे अधिक मांग है। पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी कारें बिक चुकी हैं और धनतेरस की बिक्री बाकी है।

    ज्वेलरी-इलेक्ट्रानिक्स का डिमांड
    श्री अलंकार ज्वेलर्स एंड संस सुशील गुप्ता ने बताया कि इस बार धनतेरस में ज्वेलरी आईटम की काफी डिमांड हैं। काफी बुकिंग पहले ही हो चुकी है। नए-नए डिजाइन के आभूषण मंगाए गये हैं। वुडक्राफ्ट अविनाश साहू ने बताया कि इस बार धनतेरस में घरेलू सजावट के सामान की काफी डिमांड है। हमारे यहां इस बार लेटेस्ट डिजाइन के सामान मिल रहे हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मुन्ना ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। खासकर एलईडी, मोबाइल, फ्रीज आदि के सामान ज्यादा बिक रहे हैं। आवरण होम्स के राकेश ने बताया कि हमारे यहां घर के सजाने के सभी सामान उपलब्ध है। धनतेरस पर कई डिजाइन के सोफे और पर्दे आए हैं। कई अन्य आइटम्स भी हैं।
    धनतेरस में पीतल के बर्तन खरीदना शुभ होता है
    जानकी स्टोर के संचालक मनोज जायसवाल ने कहा कि धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ होता है। लेकिन, पिछले कुछ वर्षाें से स्टील और तांबे के बर्तन भी बिकने लगे हैं। बावजूद इसके लोग पूजा के लिए बर्तन खरीदते हैं।

    160 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआयुष्मान की ‘बधाई हो’ ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
    Next Article अनुप्रिया पटेलः मनोज तिवारी के साथ धक्का-मुक्की पर माफी मांगें MLA अमानतुल्ला खान
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

      June 26, 2025

      शेयर बाजार में फिलहाल तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 26, 2025

      ग्लोबल मार्केट से लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

      June 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वीरांगना की धरती पर हॉकी का संग्राम 17 से 22 जुलाई तक
      • जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार खेलेगी आईसीसी महिला चैंपियनशिप, न्यूज़ीलैंड दौरे से होगा आगाज़
      • मायावती ने केजीएमयू का नाम बदलकर छत्रपति शाहूजी महाराज रखने की मांग की
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
      • कामाख्या धाम में अंबुबासी की निवृति, नीलाचल पहाड़ पर दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version