Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुमलाः सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी मात्रा में विस्फोटक जब्त
    Breaking News

    गुमलाः सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी मात्रा में विस्फोटक जब्त

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 14, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। बिशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित बनालात गांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये विस्फोटकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान की। बरामद विस्फोटकों के बारे में पुलिस का कहना है कि जवानों को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने इन्हें छिपाकर रखा था।

    जिला पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान
    बरामद विस्फोटकों में 29 पीस इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, एक नन इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, चार फीट सेफ्टी फ्यूज, चार केजी अमोनियम नाइट्रेट, 10 पीस जिलेटिन स्टिक्स और भारी मात्रा में आईडी बनाने का कंटेनर बरामद किया गया है। एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में पुलिस और सीआरपीएफ को कामयाबी मिली है।

    पुलिस को क्षति पहुंचाने की योजना फेल
    एसपी ने बताया कि सीआरपीएफ 158 बटालियन और जिला पुलिस बल के सशस्त्र जवान ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के विरूद्ध ऑपरेशन चलाया। नक्सलियों द्वारा गुमला पुलिस व सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने की योजना फेल हो गई। नक्सलियों की मंशा इलाके में पुलिस के घुसने पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी। उससे पहले गुमला एसपी को इसकी गुप्त सूचना मिल गई, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर जंगल में छिपाकर रखे गये विस्फोटक को बरामद कर लिया गया।

    नक्सलियों का सेफ जोन
    बिशुनपुर इलाका नक्सलियों का सेफ जोन रहा है। पूर्व में इस क्षेत्र में पुलिस के घुसने पर नक्सली क्षति पहुंचाते आए हैं। वहीं, कई बार नक्सलियों को इस क्षेत्र में पुलिस के खिलाफ बड़ी सफलता मिल चुकी है। लेकिन डेढ़ साल पहले माओवादी कमांडर नकुल यादव व मदन यादव के सरेंडर करने के बाद इस क्षेत्र से कुछ हद तक नक्सल घटनाएं कम हुई है।

    विस्फोटक जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमला, 4 जवानों समेत 6 घायल
    Next Article शिबू सोरेन को मेरे रिश्तेदार ने ही राजनीति में लाया थाः सांसद दुबे
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version