Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मई 2019 से झारखंड की अपनी होगी विधानसभा
    Breaking News

    मई 2019 से झारखंड की अपनी होगी विधानसभा

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा की 18वीं वर्षगांठ गुरुवार को सादगी के साथ मनायी गयी। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा विधायक मेनका सरदार को इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया। इसके अलावा पांच विधानसभा कर्मियों, राज्य के टॉपर छात्र-छात्राओं और शहीदों के परिजनों को किया भी सम्मानित गया। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इससे पहले जब भी विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता था, तो सवाल उठता था कि राज्य का अपना विधानसभा भवन कब बनेगा। राज्य का विधानसभा भवन भाड़े के भवन में चलता था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले तय किया कि झारखंड का अपना विधानसभा भवन हो। जून 2015 में नये विधानसभा भवन का कार्य शुरू किया गया था। मई 2019 में नयी विधानसभा में ग्रीष्मकालीन सत्र चलेगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की जनता और नेता प्रतिपक्ष को इसके लिए आश्वस्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा की 18वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर मेनका सरदार को बधाई दी।

    कौन हैं मेनका सरदार

    भाजपा विधायक मेनका सरदार पोटका विधानसभा सीट से विधायक हैं। स्थानीय लोग उन्हें दीदी के नाम से पुकारते हैं। मेनका ने जमशेदपुर के लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज से कला में स्नातक किया है। वह पोटका विधानसभा सीट से तीन बार भाजपा की विधायक रही हैं। पहली बार वह वर्ष 2000 में बिहार विधानसभा के लिए चुनी गयी थी। अलग राज्य बनने के बाद वर्ष 2005 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह हार गयी थी। इसके बाद वर्ष 2009 में उन्होंने वापसी की। तब से आज तक लगातार पोटका विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

    अनुशासन और मर्यादा संसदीय लोकतंत्र का आधार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासन तथा मर्यादा संसदीय लोकतंत्र का आधार है। भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है। इसपर हमें गर्व होना चाहिए कि हमने आजादी के बाद लोकतंत्र के इस स्वरूप को बरकरार रखा है। संसद तथा विधानसभा की कार्यवाही में अनुशासनहीनता तथा बार-बार बाधा डालना गलत है। विधानसभा राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि ये राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की आस्था का केंद्र है। कहा कि विधानसभा को प्रभावी और मजबूत करना है। हमें इस पवित्र सदन को संसदीय परंपरा के अनुरूप ढालने की कोशिश करनी चाहिए। राज्य की जनता के आशा के अनुरूप कार्य करना चाहिए। कहा कि सरकार की पूरी जिम्मेवारी होती है कि सदन में वह सदस्यों के सवालों का सटीक जवाब दे। हमारी सरकार शुरूआती दिन से इसपर अमल कर रही है। जनता की आकांक्षा के अनुरूप काम कर रही है। सरकार बनते ही हमने जनता से जो-जो वादा किया उसे पूरा कर रहे हैं।

    बिरसा मुंडा पार्क में शहीदों को सम्मान 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। आजादी की लड़ाई की शुरूआत भी झारखंड से हुई थी। संथाल में बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हो और भगवन बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे। हम पुराने बिरसा मुंडा जेल को संग्रहालय बना रहे हैं। यहां झारखंड के सभी स्वतंत्रता सेनानी की गाथा लिखी जायेगी, उनकी प्रतिमा लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल अभियान या देश की सीमा पर शहीद हुए जवानों और सेनिकों की प्रतिमा भी बिरसा मुंडा पार्क में लगायी जायेगी और उन्हें सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने आह्वान किया कि हम अपनी कमियों को दूर करते हुए अगली वर्षगांठ मनाने का संकल्प लें।

    झारखंड की अपनी होगी विधानसभा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJ&K: सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर
    Next Article सिमडेगाः दो लाख रुपये का इनामी नक्‍सली मुठभेड़ में ढेर
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version