Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिमडेगाः दो लाख रुपये का इनामी नक्‍सली मुठभेड़ में ढेर
    Top Story

    सिमडेगाः दो लाख रुपये का इनामी नक्‍सली मुठभेड़ में ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 23, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा। कोलेबिरा और जलडेगा के सीमावर्ती क्षेत्र झपला पहाडी के पास गुरुवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मार गिराया। मारा गया उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का कमांडर विजय डांग था। पुलिस ने हथियार भी बरामद किये है। विजय डांग पर दो लाख का इनाम था। वह भाजपा नेता मनोज नगेशिया की हत्या में शामिल था।

    शाम पांच बजे शुरू हो गयी थी मुठभेड़

    मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ वाला इलाका कोलेबिरा थाने से करीब 20 किलोमीटर दूर अंदर घने जंगल में था। शाम करीब पांच बजे मुठभेड़ शुरू हो गयी थी। देर रात करीब एक बजे पूरी टीम एनकाउंटर के बाद जंगल से लौटी। उन्होंने बताया कि पीएलएफआई के जोनल कमांडर बारूद गोप के पकड़े जाने के बाद विजय डांग इलाके में आतंक का पर्याय था तथा जिला पुलिस के लिए पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के बाद मोस्ट वांटेड था।

    मुठभेड़ के दौरान विजय डांग के दस्ते में थे सात उग्रवादी

    संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान विजय डांग के दस्ते में करीब सात उग्रवादी शामिल थे। पिछले साल भाजपा नेता मनोज नगेशिया की हत्या में विजय डांग शामिल था। मनोज ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कोलेबिरा से चुनाव लड़ा था। उनकी हत्या पिछले साल लचरागढ़ इंड मेले में हुई थी। विजय पर मनोज के हत्या के अलावा करीब आधा दर्जन अन्य मामले दर्ज थे।

    गिरफ्तार उग्रवादी से मिली थी कई अहम जानकारियां

    सिमडेगा पुलिस ने हाल ही में पीएलएफआईं के कुख्यात उग्रवादी जगेश्वर सिंह को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। जगेश्वर से पुलिस पूछताछ में संगठन के बारे में कईं अहम जानकारियां मिली थीं। पुलिस ने दावा किया था कि जल्द ही जिले से पीएलएफआईं का नामोनिशान मिटा दिया जायेगा।

    मुठभेड़ में एक नक्‍सली ढेर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमई 2019 से झारखंड की अपनी होगी विधानसभा
    Next Article वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, 15 घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version