हजारीबाग। एके मिश्रा फाउंडेशन ने कला, कौशल के प्रोत्साहन के लिए हस्तकला एवं सांस्कृतिक मेला का आयोजन होटल अरण्य विहार कैंपस में किया गया। एके मिश्रा फाउंडेशन एवं चाणक्य आइएएस एकेडमी के संस्थापक चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में कला, कौशल एवं प्रतिभा को नि:शुल्क मंच प्रदान किया गया।
मेला का मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक भगत थे। आरएसएस के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख अजय कुमार, भाजपा झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पांडेय, हजारीबाग के उपमेयर राजकुमार लाल एके मिश्रा फाउंडेशन संस्थापक चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने संयुक्त रूप से तुलसी के पौधे में खाद डालकर और दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से मेला का उद्घाटन किया। मेला में पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि एके मिश्रा द्वारा जो मार्गदर्शन दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देकर महिलाओं का संबल बनाने की कोशिश की जा रही है वह सराहनीय है। श्री मिश्रा का मार्गदर्शन ने इस मेले में बेहतर प्रदर्शन किया है।
महिलाओं ने निर्मित वस्तुओं की लगायी प्रदर्शनी: हजारीबाग और रामगढ़ की सैंकड़ों महिलाओं को मिश्रा फाउंडेशन द्वारा जो कला कौशल प्रशिक्षित महिलाओं ने कई प्रकार के उत्पाद एवं आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़े सामग्रियों का निर्माण का प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा तैयार डेकोरेटेड दीया, फैंसी लिफाफा, कैंडल स्टैंड, पेपर कप लाइट, इलेक्ट्रॉनिक लाइट, फूल, पेपर लैंप, बैग, थैला, लेडिस पर्स, जूट से बने बैग, फ्लावर बंच, वुडेन क्राफ्ट आदि सामाग्री प्रदर्शनी में मौजूद था। उन्होंने कहा कि जननी की आत्मनिर्भरता से ही समाज की संबलता जुड़ी है।
मेला में कराटे का भी प्रदर्शन किया गया। संस्थान के लोगों को पद्मश्री अशोक भगत के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे ज्ञानचंद मेहता, रीमा मिश्रा , विनय मिश्रा, वर्षा सिंह, अनिल मिश्रा, वीणा मिश्रा, मालती प्रसाद, बालेश्वर राम, रागिनी, पूनम, खुशबू, प्रियंवदा, सुभाष सिंह, दामोदर मेहता, सुभाष मेहता का नाम शामिल हैं।