नयी दिल्‍ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। शनिवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे और डीजल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गयी है। नयी कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.89 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल 72.58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

आर्थिक शहर मुंबई की बात करें तो यहां 17 पैसे कमी के साथ पेट्रोल 83.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे कमी के साथ 76.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गयी थी। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में 15 पैसे की कटौती की गयी थी तो वहीं, मुंबई में पेट्रोल के रेट में 15 पैसे और डीजल में 16 पैसे की कटौती की गयी थी।

शहर                 पेट्रोल की कीमतें (रुपये में)                              डीजल की कीमतें (रुपये में)
दिल्ली                77.89 रुपये                                                    72.58 रुपये
कोलकाता           79.81 रुपये                                                    74.44 रुपये
मुंबई                  83.40 रुपये                                                    76.05 रुपये
चेन्नई                80.90 रुपये                                                    76.72 रुपये

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 83.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अमृतसर में पेट्रोल 83.70 रुपये, लुधियाना में 83.57 रुपये और पटियाला में 83.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपये में)
जालंधर 83.09
अमृतसर 83.70
लुधियाना 83.57
पटियाला 83.49

घर बैठे एेसे जानें दाम
आप भी अपने शहर में तेल की कीमत जानने के लिए iocl.com पर जा सकते हैं। यहां सभी शहरों के कुछ कोड दिए गए हैं, जिन्हें 9224992249 पर मैसेज कर अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत फोन पर जान सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version