रांची। झाविमो ने राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के किसी भी घटक से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। महागठबंधन के घटक दलों को झाविमो के कारण परेशानी हो रही थी। उनकी जरूरतें बड़ी हैं और झाविमो के कारण वे पूरी नहीं हो रही थीं। इसलिए पार्टी ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब तो सभी जनता की अदालत में हैं। जनता सभी को बता देगी कि कौन कितने पानी में है। हरेक दल और नेता के जनाधार का पता 23 दिसंबर को चल जायेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव झारखंड का भविष्य तय करेगा। झाविमो सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान सोमवार से शुरू होगा। वह अपनी पार्टी के लिए राज्य भर का दौरा सोमवार से शुरू करेंगे। इसके लिए किराये पर एक हेलीकॉप्टर मंगाया गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version