Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पर्व पर राजनीति करने वालों से सतर्क रहें : हेमंत
    Jharkhand Top News

    पर्व पर राजनीति करने वालों से सतर्क रहें : हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर फिर निशाना साधा है, हालांकि इस बार उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने राज्य की जनता से त्योहारों पर राजनीति करनेवालों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महामारी राजनीति का विषय नहीं है, पर कुछ लोगों के लिए समाज को जात-पात/ धर्म और आस्था ने नाम पर तोड़ अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति ही सर्वोपरि है और वे इसके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट और ट्वीट के जरिये उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को आगाह करते हुए यह अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
    कोरोना का खतरा बरकरार है
    मुख्यमंत्री ने लिखा है कि राज्य में कोरोना को हराने में हम लगातार सफल हो रहे हैं, पर खतरा बरकरार है। इस महामारी के खिलाफ हमें जो सफलता मिली है, उसका श्रेय कोरोना वॉरियर्स के अथक प्रयास, संघर्ष एवं अपनी सुरक्षा की परवाह किये बिना राज्यवासियों की सेवा में अपना सब कुछ न्योछावर कर देने की भावना से मिली है। इस दौरान कई परिवारों ने अपनों को खोया और कई कोरोना सेनानियों ने जान की बाजी लगायी। सीएम ने कहा है, याद रखें कि महामारी पर विजय के लिए हजारों व्यक्ति दिन-रात एक कर आपकी सेवा में अपना सर्वस्व लगा रहें हैं और हम सबको अपनी जिÞम्मेदारी समझते हुए उसका मान रखना है। सीएम ने कहा, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों कोरोना को हम पुन: पांव पसारते देख पा रहे हैं, जो हमारे लिए वाकई खतरे की घंटी है।
    पूरा झारखंड हमारा परिवार
    हेमंत ने लिखा है कि पूरा झारखंड मेरा परिवार है, पर कई बार अपने परिवार और अपनों को सुरक्षित रखने हेतु हमें कड़े कदम उठाने पड़ते हैं। समस्त राज्यवासियों के हित को देखते हुए आपकी सरकार ने छठ महापर्व को ध्यान में रख कुछ कड़े कदम उठाये, पर आपकी भावनाओं को सम्मान देते हुए हमने उसमें परिवर्तन किये। लोकतंत्र की यही खूबसूरती है साथियों। आपके द्वारा चुनी गयी आपकी सरकार जन- भावना को हमेशा सर्वोपरि रखेगी। सीएम ने आगे कहा, पर आप सबसे करबद्ध प्रार्थना है कि इस महापर्व के अवसर पर इस महामारी को बिल्कुल हल्के में ना लें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन करें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें एवं छोटे बच्चों एवं घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

    Be cautious of those who do politics on the festival: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआइएमए सचिव से पीएलएफआइ सुप्रीमो के नाम पर मांगी गयी 20 लाख की रंगदारी
    Next Article जम्मू : ट्रक में छिपकर कश्मीर जा रहे 4 आतंकी मुठभेड़ में ढेर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version