Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मोदी मोड में बिहार, तेजस्वी का भी तेज दिखा
    Jharkhand Top News

    मोदी मोड में बिहार, तेजस्वी का भी तेज दिखा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर खबर लिखे जाने तक सस्पेंस बना हुआ है। कोरोना गाइडलाइन के कारण मतगणना में अधिक समय लग रहा है, इसलिए मंगलवार देर रात तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। हालांकि रुझानों से साफ हो गया है कि मोदी मैजिक ने तमाम एग्जिट पोल के पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा अकेली सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिखाई दे रही है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तेजस्वी ने पछाड़ दिया है। वह तीसरे नंबर पर खिसक गयी है। रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है, लेकिन राजद के नेतृत्ववाले महागठबंधन भी बहुत पीछे नहीं है। इस चुनाव में कई और चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर थी, जिनमें से कुछ चमक गये हैं, तो कुछ मुरझा गये हैं। सबसे अधिक दावे करने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान पूरी तरफ फ्लॉप हो गये हैं, तो आखिरी समय में पाला बदलने वाले ‘सन आॅफ मल्लाह’ काफी फायदे में दिख रहे हैं।
    इसलिए हो रही देरी
    चुनाव आयोग के मुताबिक रात दस बजे तक साढ़े चार करोड़ से ज्यादा वोटों की गिनती हो चुकी थी। आयोग ने कहा कि राज्य के 44 मतगणना केंद्रों पर मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कोरोना गाइडलाइन के कारण इवीएम की अधिक संख्या के मद्देनजर परिणाम की घोषणा में देरी हो रही है। आयोग ने कहा कि गिनती जारी है। बिहार में विधानचुनाव 2020 के लिए इवीएम में बंद 3733 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। फाइनल रिजल्ट आने में कुछ समय लग सकता है।
    रुझानों में भाजपा आगे
    रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। वह 73 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि राजद उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। राजद देर रात तक 74 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। महागठबंधन में कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है, जबकि एनडीए में जदयू 45 सीटों के आसपास बढ़त बनाये हुए है।
    राजद का दावा
    ताजा रुझानों के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।
    10 राज्यों की 57 सीटों में से भाजपा ने 40 जीती
    नयी दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 57 सीटों पर हुए उपचुनावों में भी भाजपा की झोली मालामाल हो गयी है। पार्टी ने 40 पर जीत हासिल की है और विरोधियों को एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास कराया है। उप चुनाव में भाजपा को तेलंगाना में एक, कर्नाटक में दो, मणिपुर में चार, उत्तर प्रदेश में सात में छह, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 28 में से 19 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसे भाजपा की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ और हरियाणा की एक-एक सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। नागालैंड की दो सीटों में से एक पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने कब्जा जमाया, जबकि दूसरी सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। ओडिशा की दोनों सीटें बीजू जनता जनता ने अपनी झोली में डाली हैं। मणिपुर की एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। उत्तर प्रदेश की एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपना नाम लिखवाया। मध्य प्रदेश की नौ सीटों में से आठ कांग्रेस और एक बसपा के खाते में गयी।

    Bihar in Modi mode Tejaswi's glory was also seen
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुमका-बेरमो में झामुमो-कांग्रेस का परचम
    Next Article बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत की ओर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version