Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुमका-बेरमो में झामुमो-कांग्रेस का परचम
    Jharkhand Top News

    दुमका-बेरमो में झामुमो-कांग्रेस का परचम

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही टीम
    दुमका/बेरमो। उप राजधानी दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। दुमका से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की प्रो लुइस मरांडी को हराया, जबकि बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने भाजपा के ही योगेश्वर महतो बाटुल को शिकस्त दी। तीन नवंबर को इन दोनों क्षेत्रों में डाले गये मतों की गिनती मंगलवार को हुई और देर शाम परिणाम की घोषणा की गयी।
    दुमका में 6842 वोट से जीते बसंत
    दुमका सीट की मतगणना इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में सुबह आठ बजे शुरू हुई। चुनाव आयोग के अनुसार झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा की लुइस मरांडी को 6842 वोट से हराया। बसंत सोरेन को 80 हजार 559 वोट मिले, जबकि लुइस मरांडी 73 हजार 717 वोट ही हासिल कर सकीं। यहां 3665 वोट नोटा को पड़े। यहां 12 प्रत्याशी मैदान में थे।
    अनुप की जीत का अंतर 14 हजार से अधिक
    बेरमो सीट की मतगणना वेयर हाउस आॅफ बाजार समिति चास, बोकारो में हुई। कुल 18 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह को 92 हजार 973 और भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल को 78 हजार 891 वोट मिले। इस तरह अनुप सिंह ने 14 हजार 82 मतों के अंतर से बाटुल को हराया। यहां नोटा को 2108 वोट मिले। यहां से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच हुआ।
    इसलिए कराया गया उपचुनाव
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिसंबर में हुए चुनाव में बरहेट और दुमका से जीत हासिल की थी। उन्हें एक सीट छोड़नी थी। ऐसे में उन्होंने दुमका से त्यागपत्र दिया। इसकी वजह से दुमका सीट खाली हो गयी और वहां उपचुनाव हुआ। उधर पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की वजह से बेरमो विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया था।
    सत्तारूढ़ गठबंधन की ताकत बढ़ी
    दुमका और बेरमो सीट जीतने के बाद विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन की ताकत बढ़ गयी है। 81 सदस्यीय विधानसभा में अभी एक सीट खाली है। अब झामुमो की सदस्य संख्या 29 और कांग्रेस की 16 हो गयी है।
    दुमका और बेरमो की जनता को धन्यवाद दोनों युवा प्रत्याशियों को बधाई : हेमंत
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका और बेरमो में यूपीए प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, झारखंडी अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंडी सरकार को मजबूत करने वाली दुमका और बेरमो की जनता को मेरा अनेक-अनेक धन्यवाद और जोहार। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं दोनों युवा प्रत्याशियों को जीत की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। लोकतंत्र के पर्व में दुमका/बेरमो की जनता ने जिस उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग कर झारखंडी सरकार पर भरोसा जताया, उसके लिए हम सदा उनके ऋणी रहेंगे। साथ ही साथ मैं झामुमो और कांग्रेस समेत महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को उनकी अथक मेहनत के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।

    JMM-Congress in Dumka-Bermo
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपचुनाव में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया : दीपक प्रकाश
    Next Article मोदी मोड में बिहार, तेजस्वी का भी तेज दिखा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version