भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और तेलंगाना राज्य के भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को कहा है कि तेलंगाना से भ्रष्टाचारी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने तेलंगाना को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन राज्य बनाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में भूपेंद्र यादव के समक्ष केंद्रीय गृह मंत्री किशन रेड्डी ,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  संजय की उपस्थिति में कांग्रेस की पूर्व महापौर बंडा कार्तिका रेड्डी आज अपने भारी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।
भूपेंद्र यादव ने कार्तिका रेड्डी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा है कि अब हैदराबाद की जनता डबल बेडरूम आवास पूछ रही है। मुख्यमंत्री के परिवार के बड़े-बड़े फ्लैट तो बन गए लेकिन गरीबों के लिए आवास कब मिलेंगे?
 उन्होंने कहा कि तेलंगाना की भ्रष्ट सरकार को बदलने,गरीबों के कल्याण और जनता के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी सदैव ही कटिबद्ध है। हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में ही नहीं वर्ष 2023 में  विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version