Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»छठ गाइडलाइन पर पुनर्विचार का दबाव
    ताजा खबरें

    छठ गाइडलाइन पर पुनर्विचार का दबाव

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। छठ महापर्व को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन राज्य के लोगों के गले नहीं उतर रहा है। इसलिए सोमवार को समाज के लगभग सभी वर्गों की ओर से इस गाइडलाइन पर पुनर्विचार का आग्रह किया गया। सत्तारूढ़ झामुमो ने इस मुद्दे को लेकर जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्मार पत्र सौंपा, वहीं सहयोगी कांग्रेस ने इस पर दोबारा विचार की अपील की, जबकि विपक्षी भाजपा और उससे जुड़े संगठनों ने गाइडलाइन का विरोध किया।
    कल से शुरू होगा महापर्व
    लोक आस्था का महापर्व छठ के अनुष्ठान बुधवार से शुरू हो जायेंगे। पहले दिन नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय पर्व का आगाज होगा। गुरुवार को खरना है और अस्ताचलगामी सूर्य को शुक्रवार को अर्घ्य अर्पित किया जायेगा। शनिवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही इस पर्व का समापन होगा।
    क्या है गाइडलाइन
    बता दें कि रविवार देर रात आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मुख्य सचिव ने जो गाइडलाइन जारी की, उसमें नदियों, तालाबों, सरोवरों आदि में छठ पूजा करने पर पाबंदी लगा दी गयी है। इसके अलावा छठ घाटों की सजावट और मेले के आयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
    सोमवार सुबह से ही इस गाइडलाइन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गयी थी। छठ घाट की साफ-सफाई में जुटे लोग गाइडलाइन के कारण सकते में आ गये। साफ-सफाई अभियान पर विराम लग गया।
    झामुमो ने सीएम से किया आग्रह
    दिन में सत्तारूढ़ झामुमो केंद्रीय समिति की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक स्मार पत्र सौंपा गया। इसमें छठ के लिए जारी गाइडलाइन पर पुनर्विचार कर इसमें आवश्यक संशोधन करने का आग्रह किया गया। यह स्मार पत्र पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद पांडेय ने सीएम को सौंपा।
    कांग्रेस ने भी की बदलाव की मांग
    झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने भी गाइडलाइन में संशोधन को लेकर सीएम को स्मार पत्र भेजा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेताओं ने कहा कि बिहार की तर्ज पर तालाबों में छठ पूजा करने की छूट दी जानी चाहिए। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी ट्वीट कर सीएम से कहा है कि छठ के लिए जारी गाइडलाइन जनता के अनुकूल नहीं हैं। इसमें संशोधन कर लोगों की भावनाओं और महापर्व की गरिमा का मान रखा जाना चाहिए।
    भाजपा ने जताया विरोध
    उधर भाजपा ने इस गाइडलाइन के प्रति विरोध जताया। रांची सांसद संजय सेठ, विधायक नवीन जयसवाल, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय आदि ने डोरंडा स्थित बटन तालाब में पानी में खड़े होकर विरोध जताया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भेजा और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

    Pressure to reconsider Chhath Guideline
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश ने सातवीं बार संभाली बिहार की कमान
    Next Article नीतीश की सातवीं पारी में हैं कई चुनौतियां
    azad sipahi desk

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version