Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जनता के विश्वास पर खरी उतरी योगी सरकार : अमित शाह
    Breaking News

    जनता के विश्वास पर खरी उतरी योगी सरकार : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बस्ती। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा कि जब से उत्तर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़ कर भाग गए हैं। जो जनता का पलायन कराते थे, अब वे प्रदेश छोड़ दिये हैं। प्रदेश में पुलिस का राज है।

    आज यहां आयोजित सासंद खेल महोत्सव का शुभारम्भ करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि वर्ष 2016 में मैंने प्रदेश की जनता से मांग किया था कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार दे। और प्रदेश की जनता ने 300 से ज्यादा सीट दिया। जब से उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तब से अनेक प्रकार का परिवर्तन प्रदेश में हुआ है।

    उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी सांसदों को सांसद खेल महाकुम्भ कराने का निर्देश दिया है, जिससे गांव के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। प्रदेश सरकार ने चहुमुखी विकास करके यह दिखा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ही सभी वर्गों के लिए कार्य कर सकती है और कोई पार्टी ऐसा नहीं कर सकती है। आजादी के बाद से कोई भी पार्टी इतना विकास कार्य नहीं किया जितना विकास कार्य केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार कर रही है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज चल रहा है। पूरे प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के विकास के लिए भारत सरकार का पूरा खजाना खोल दिया है। जिस प्रदेश में पुलिस माफियाओं से डरती थी वह प्रदेश आज भयमुक्त बन गया है। अब पूरी तरह से पुलिस का राज चल रहा है। पुलिस अपने ढंग से कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने 435 लाख मैट्रिक टन धान गेहूं की खरीद किया है और केंद्र सरकार दो करोड़ 53 लाख 98 हजार किसानों को सहायता राशि उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के 45 मंडियों को टैक्स फ्री किया गया है।

    उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें साल बाद भी जो सरकार काम नहीं की थी वह सभी विकास कार्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और प्रदेश सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बंद चीनी मिलों को चालू करने का काम किया है और उन्हें हाईटेक भी किया जा रहा है। उन्होंने सांसद हरीश द्विवेदी को बधाई देते हुए कहा कि मैं भी एक सांसद हूं और ऐसा भव्य आयोजन मैं नहीं कर पाऊंगा, जैसा उन्होंने किया है। श्री शाह ने प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता से आह्वान किया है।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में खेल की भावना को बढ़ाने व खिलाड़ियों के सम्मान के लिए तमाम योजनाओं को संचालित कर रही है। जिससे खेलों के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है। ओलम्पिक खेल कर आए खिलाड़ियों का भी प्रदेश सरकार भरपूर सम्मान कर रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद हरीश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ने नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
    Next Article पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा करेगी आंदोलन : दीपक प्रकाश
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version