Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आइपीएचसी की 100वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम, मिल जुल कर झारखंड को बनायेंगे विकसित राज्य
    Jharkhand Top News

    आइपीएचसी की 100वीं वर्षगांठ पर बोले सीएम, मिल जुल कर झारखंड को बनायेंगे विकसित राज्य

    adminBy adminNovember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को इंटरनेशनल पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि समाज के विकास में मिशन संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य के आदिवासियों और मूलवासियों में जो शैक्षणिक और बौद्धिक विकास हुआ है, इसमें कहीं न कहीं मिशन संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले गरीब जरूरतमंद परिवारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें।

    संस्था आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कर रही कार्य

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इंटरनेशनल पेंटेकोस्टल होलीनेस चर्च विगत 100 साल से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े कमजोर तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। आज मैं इस मंच के माध्यम से आप सभी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की कमी है। वैसे क्षेत्रों में मिशन संस्थाओं ने सकारात्मक कार्य कर मील का पत्थर स्थापित करने का काम कर दिखाया है।

    मिलजुल कर झारखंड को विकसित राज्य बनायें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा प्रयास रहा है कि हम सभी लोग मिलजुल कर इस राज्य को विकसित राज्य बनाने की ओर आगे बढ़ायेंगे। झारखंड के लोग सरल स्वभाव के होते हैं। कभी-कभी इनके इस स्वभाव का दुरुपयोग भी किया जाता है। यहां के लोग सरल तथा सीधे स्वभाव के होने के कारण कार्यपालिका के मकड़जाल को नहीं समझ पाते हैं और सरकार की भावी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, हमें उनके साथ खड़े रहने की आवश्यकता है। देश की 42 प्रतिशत खनिज संपदा झारखंड में निकलता है। झारखंड की संपदा देश में रोशनी तथा देश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा बना हुआ है।

    कोरोना संक्रमण काल में झारखंड ने पूरे देश में किया उदाहरण पेश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने के महज कुछ दिनों बाद ही वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण चुनौती बन कर सामने आ खड़ी हुई। राज्य सरकार ने पूरी तत्परता के साथ झारखंड के मजदूर, किसान, जरूरतमंदों सहित सभी वर्गों के लोगों को राहत पहुंचायी। मजदूरों को अपने घरों पर ही रोजगार उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य की परंपरा, संस्कृति और प्राकृतिक व्यवस्थाओं के मद्देनजर कार्य योजना तैयार की।

    सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने की अपील

    मुख्यमंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले चिह्नित गरीब जरूरतमंद परिवारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए हम सभी को मिल कर कार्य करने की जरूरत है। आप सभी लोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को एक-एक जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम करें, ताकि लोगों में सरकार के प्रति विश्वास जगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : आयकर की छापेमारी में 100 करोड़ से अधिक के बेहिसाब लेन-देन का खुलासा
    Next Article रांची का एक गांव, जहां रहता है 25 घर मुंडा परिवार, पर नहीं है किसी के पास खतियान
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025

      विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      • नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय
      • ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आय शख्स सोने की अंगूठियां लेकर फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version