Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोदी सरकार में ऊंचाई पर जा रहा है भारत : गिरिराज सिंह
    Breaking News

    मोदी सरकार में ऊंचाई पर जा रहा है भारत : गिरिराज सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय । केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला भारत, पूरी दुनिया को अमन चैन का रास्ता दिखाने वाला भारत बन गया है। नरेन्द्र मोदी कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री हैं। सोमवार को बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर सूचीबद्ध लोगों को घर देने के लिए प्रतिबद्ध है। बिहार के विकास में भारत सरकार निरंतर सहयोग कर रही है, केंद्र ने कभी कोई कटौती नहीं किया है। बिहार और बेगूसराय के हर सड़क का पक्कीकरण और सबको आवास देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बेगूसराय में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख 53 हजार आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

    अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सूची वाले जो लोग भी बच गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत आवास दिलाएं। बिहार के विभागीय सचिव को निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के मापदंड के तहत आने वाले सभी सड़कों का निर्माण हो। 2014 से 2023 तक 23 हजार करोड़ दिए गए हैं, आगे जो भी सड़क पीएमजीएसवाई के मापदंड के तहत आएगा उसे बनाया जाएगा।

    मनरेगा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। ग्रामीण विकास विभाग सभी मामले का जांच कराएगा, जो दोषी हैं उन्हें किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन, पंचायत और रोजगार सेवक पर ही कार्यवाही नहीं करे, बल्कि जिला से निचले स्तर तक की जांच हो, लोकपाल द्वारा उठा गए मामले पर संज्ञान ले, जॉब कार्ड को सार्वजनिक किया जाए।

    मनरेगा में हो रही गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए पांच सितम्बर को आदेश दिया गया था कि सभी पंचायत में एक व्हाट्सएप ग्रुप बने। जिसमें पंचायत के विनर और रनर दोनों प्रतिनिधि हों, एमएलए, एमपी, एमएलसी, जिला पार्षद सहित 40 लोग रहें उस ग्रुप में। जॉब कार्ड होल्डर और काम का उल्लेख रहे, ताकि लोग देखकर लोकपाल से शिकायत करें, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा है।

    गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के इंडस्ट्रियल हब बेगूसराय को 50 हजार करोड़ से अधिक दिया, निवेश कराया। बेगूसराय पुनर्जीवित हो रहा है, आईओसीएल, एनटीपीसी, हर्ल, एनएचएआई लगातार विकास कर रही है। लेकिन बिहार में बढ़ रहे अपराध से निवेश रुक जाएगा, औद्योगिक हब नहीं बनेगा। नए गठबंधन की सरकार बनने के बाद से बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति काफी खराब है। बेगूसराय का तो हाल यह है की हर दिन कोई ना कोई घटना होते रहता है। जनता असुरक्षित है, यही हाल रहा तो कहा जाएगा कि नीतीश सरकार का जंगल राज आ गया है।

    गिरिराज सिंह ने कहा की बेगूसराय खाद कारखाना, रिफाइनरी और एनटीपीसी पारदर्शी तरीके से स्थानीय लोगों को काम दे। वह बताए की कितने बाहरी को काम पर रखा गया है। अगर लोकल फॉर वोकल नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। बेगूसराय बाढ़ और सुखाड़ से पूरी तरह से तबाह रहा, लेकिन अधिकारियों ने सूची बनाने में किसानों के साथ अन्याय किया। हमने पूर्व में भी मुख्यमंत्री से पूरे जिला को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग किया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    बेगूसराय के आयुर्वेदिक कॉलेज में नए सत्र में नामांकन पर रोक लगने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय का आयुर्वेदिक कॉलेज सबसे पुराना है। राज्य सरकार का दायित्व बनता है की यहां शिक्षकों की बहाली करवा कर का कंडीशनल नामांकन ले और शिक्षकों की उपलब्धता करे।

    उन्होंने कहा कि बेगूसराय में प्रशासन की लापरवाही से अतिक्रमण चरम पर है। समाज को इसके लिए जागना होगा, वैसे दुकान पर नहीं जाएं जो अतिक्रमण करके खोला गया है। सर्विस लेन और फुटपाथ आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है। देवना-पपरौर के समीप पूरे सर्विस लेन में टैंकर लगा रहता है। इसके मद्देनजर मंगलवार को सभी तेल कंपनी, जिला प्रशासन और टैंकर एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है।

    उन्होंने कहा कि देवना में सड़क पर कब्रिस्तान बनने रहने के कारण फोरलेन नहीं बन रहा है। एनएच के लिए जब मंदिर को हटाया जा सकता है तो कब्रिस्तान को क्यों नहीं खाली कराया जा रहा है। देवना में विवादित जगह पर कब्रिस्तान बना हुआ है, यह कब्रिस्तान की जमीन नहीं है। प्रशासन कब्रिस्तान के लिए अलग जमीन की व्यवस्था करके उस जगह को खाली करे। छह माह के अंदर कब्रिस्तान को वहां से हटाकर सर्विस लेन नहीं बनाया जाएगा तो आंदोलन करेंगे।

    गिरिराज सिंह ने कहा की असदुद्दीन ओवैसी जहर उगलना बंद करें, जिन्ना के रास्ते पर चलना बंद करें। यूक्रेन-रूस की लड़ाई हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर का कोई भी मामला, दुनिया में भारत को नरेन्द्र मोदी ने उस ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है, जिसका सपना कभी कांग्रेस और ओवैसी ने देखा भी नहीं था। ओवैसी जिन्ना के रास्ते को छोड़कर भारत के रास्ते पर चलना शुरू करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुद्ध की तैयारी के लिए त्वरित और पारदर्शी निर्णय लेना महत्वपूर्ण: रक्षा मंत्री
    Next Article बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन से बाल पत्रकारों के बेबाक सवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version