Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कनाडा, इंडोनेशिया व सिंगापुर के विदेश मंत्रियों से मिले भारतीय विदेश मंत्री
    Breaking News

    कनाडा, इंडोनेशिया व सिंगापुर के विदेश मंत्रियों से मिले भारतीय विदेश मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -कंबोडिया में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान हुईं द्विपक्षीय चर्चाएं

    नामपेन्ह । कंबोडिया की राजधानी नामपेन्ह में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा, इंडोनेशिया एवं सिंगापुर के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय चर्चाएं भी कीं। इस दौरान इन देशों के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया।

    विदेश मंत्री जयशंकर इस समय आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के लिए कंबोडिया की यात्रा पर हैं। जयशंकर ने ट्वीट कर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्रियों के साथ मुलाकात की जानकारी दी। कनाडा की विदेश मंत्री मिलेन जॉली के साथ हुई मुलाकात में दोनों नेताओं ने यूक्रेन विवाद और उसके दुष्प्रभावों पर चर्चा की। इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं समन्वय सुनिश्चित करने और इसमें दोनों देशों की महत्वपूर्ण भूमिका के संदर्भ में विचार विमर्श हुआ। दोनों विदेश मंत्रियों ने भारत एवं कनाडा के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सामुदायिक कल्याण के लिए मिलकर काम करने की बात कही गयी। दोनों नेताओं ने वीजा से जुड़ी चुनौतियों के लिए हो रहे प्रयासों की सराहना भी की।

    भारतीय विदेश मंत्री सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी मिले। दोनों नेताओं ने भारत और सिंगापुर के आपसी रिश्तों पर चर्चा की और उन्हें और मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। भारतीय विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सिंगापुर के विदेश मंत्री के साथ वार्तालाप सदैव अच्छा होता है। जयशंकर ने बालाकृष्णन को अपना मित्र करार दिया। जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेट्नो मर्सूदी से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि मर्सूदी से मुलाकात बहुत अच्छी रही। जयशंकर ने मर्सूदी को बाली में शीघ्र प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानून दमन का साधन न बने, यह तय करना सभी नीति निर्धारकों की जिम्मेदारी: सीजेआइ
    Next Article कंबोडिया में रामायण सहित पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण करेगा भारत
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version