Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»धर्म-पर्व»आंवला नवमी पर सनातनी करेंगे आंवले के वृक्ष की पूजा, लगायेंगे वृक्ष के नीचे अहरा
    धर्म-पर्व

    आंवला नवमी पर सनातनी करेंगे आंवले के वृक्ष की पूजा, लगायेंगे वृक्ष के नीचे अहरा

    adminBy adminNovember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ की नगरी में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी (आंवला नवमी) बुधवार दो नवम्बर को मनाई जायेगी। अक्षय नवमी या आंवला नवमी पर सनातनी आंवले के वृक्ष की पूजा विधि विधान से करेंगे।

    सनातन धर्म में मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है और कार्तिक शुक्ल की नवमी को आंवले के पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं। आंवला नवमी का पर्व देव उठनी एकादशी से दो दिन पहले मनाया जाता है।

    शिवाराधना समिति के डॉ मृदुल मिश्र ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय नवमी तिथि एक नवंबर की रात 11 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर दो नवंबर 2022 को रात 09 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। दिव्य कार्तिक मास श्री हरि की आराधना को समर्पित माना जाता है। इस माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को ही अक्षय नवमी कहा जाता है। पर्व पर गंगा स्नान और अन्नदान के साथ आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन करने से अनंत फल प्राप्त होता है। माना जाता है कि इस दिन दिया दान पूर्ण अक्षय हो जाता है। आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को प्रिय है।

    मान्यता है कि इस दिन द्वापर युग का आरंभ हुआ था। आयुर्वेद के अनुसार भी आंवला सेहत के लिए वरदान है। इसके नियमित सेवन से आयु बढ़ती है और बीमारियों से रक्षा होती है। पीपल, तुलसी की तरह ही आंवला भी पूजनीय और पवित्र माना गया है। उधर, आंवला नवमी पर काशीवासी आंवला के वृक्ष के नीचे पूरे श्रद्धाभाव से अहरा सुलगा कर खीर, बाटी, दाल, चोखा बनाकर पहले श्री हरि को भोग लगाते हैं, फिर मस्ती और उत्साह पूर्ण माहौल में दोस्तों और परिजनों के साथ पंगत में बैठ सामूहिक भोज का आनन्द लेते हैं। आंवला नवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

    कार्तिक माह के एकादशी तिथि पर अस्सी घाट पर जलेंगे 11000 दीप
    हरि प्रबोधिनी (देवोत्थान) एकादशी के पर्व पर समाज उत्थान के लिए अस्सी घाट पर दीपदान का बृहद आयोजन 04 नवम्बर की शाम किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक बीएचयू के सहायक प्रो. रामा पांडेय ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु योग निंद्रा से जगते हैं। ये एकादशी सनातन धर्म काफी धार्मिक महत्व रखता है। ऐसे में इस दिन सायं पांच बजे 11,000 दीप जलाकर भगवान विष्णु का विशेष पूजन अर्चन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया वाटर वीक-2022 का किया शुभारम्भ
    Next Article गुजरात मोरबी पुल हादसा: न्यायिक जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 14 नवंबर को सुनवाई
    admin

      Related Posts

      ‘मोदी बनाम एंटी मोदी’ है खूंटी लोकसभा क्षेत्र का चुनाव

      April 12, 2024

      सिंहभूम सीट पर दो महिलाओं के बीच चुनावी जंग

      April 11, 2024

      आदिवासी परंपरा की झलक सरहुल में दिखती है

      April 9, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version