Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»निकाय चुनाव में पिछड़ों को राजनीतिक रूप से दरकिनार कर रही सरकार : सुदेश महतो
    झारखंड

    निकाय चुनाव में पिछड़ों को राजनीतिक रूप से दरकिनार कर रही सरकार : सुदेश महतो

    adminBy adminNovember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि सोची-समझी साजिश के तहत ओबीसी को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भागीदारी और प्रतिनिधित्व से रोकने के लिए सरकार हर हथकंडे अपना रही है। पंचायत चुनाव के बाद निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण से वंचित किया जाना इसका स्पष्ट प्रमाण है.. साथ ही राज्य सरकार ओबीसी हितों को लेकर जो भी दुहाई देती है, वह झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं होता। सरकार की नीति और नीयत ओबीसी के खिलाफ है। ओबीसी वर्ग के लिए निकाय चुनाव में आरक्षण लागू नहीं किये जाने के मसले पर गुरुवार को रांची में पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों के लिए आरक्षित सीटों को अनारक्षित किया जाना अनुचित है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ओबीसी अपने हक और अधिकार के लिए अब तक संघर्ष करते आये हैं। आजसू पार्टी इस आवाज को बड़े आंदोलन का रूप देने के लिए तैयार है। पंचायत चुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव में भी ओबीसी के सीटों को सामान्य करना, महज संयोग नहीं हो सकता। यह पिछड़ों को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से दरकिनार का षड्यंत्र है। इससे पहले गुरुवार को इस विषय पर आजसू पार्टी की ओर से जिला मुख्यालयों में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा गया। रांची में मोरहाबादी मैदान से कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में राजभवन मार्च किया। राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। राजभवन मार्च का नेतृत्व डॉ देवशरण भगत, हसन अंसारी, भरत काशी, संजय महतो, ज्ञान सिन्हा, वर्षा गाड़ी ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, जिप उपाध्यक्ष बीणा देवी, केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, रामधन बेदिया, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, भरत काशी, हकिम अंसारी, ज्ञान सिन्हा, सीमा सिंह, गौतम साहू, बनमाली मंडल, नईम अंसारी, जलनाथ चौधरी, जगरनाथ महतो, पार्वती देवी, वर्षा गाड़ी, चितरंजन महतो, विरेंद्र तिवारी, रंग बहादुर, चिंटू मिश्रा, सूरज, रमेश गुप्ता, सुनील यादव, बंटी यादव, नेहा, निलोफर, सुनिता, दिप्ती, सुरू, नीरज वर्मा, ओम वर्मा, राहुल, आशुतोष इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हुए।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूछताछ के लिए सिर्फ हेमंत क्यों, जबकि रघुवर सरकार में हुआ है अधिक भ्रष्टाचार : सरयू राय
    Next Article अवैध खनन मामले में सीएम हेमंत से पूछताछ
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version