Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, जुर्माना वसूली शुरू
    बिहार

    वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन सख्त, जुर्माना वसूली शुरू

    adminBy adminNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। वायु प्रदूषण के मामले में बेगूसराय ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है। आज दिल्ली के अधिकतर जगहों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 405 तक रहा। वहीं, बेगूसराय का एक्यूआई 415 दर्ज किया गया है।

    शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। डीएम के निर्देश के आलोक में आज शनिवार को सबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई एवं जुर्माना राशि वसूली के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष अभियान चलाया गया।

    अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त मनोज कुमार स्वयं कर रहे थे। उक्त अभियान एनएच-31 पर सिंघौल चौक से सुभाष चौक तक चलाया गया। जिसके तहत भवन निर्माण से संबंधित सामग्री सड़क पर रखने के कारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2016 का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना की राशि वसूली की गई है।

    जुर्माना नहीं देने पर सामग्रियों को भी जब्त किया गया। अभियान के तहत 41 व्यक्तियों से एक लाख 42 हजार रूपये जुर्माना की राशि की वसूली गई है। अभियान में सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, प्रभारी सहायक कर दारोगा दिनकर कुमार एवं कर संग्राहक आदर्श कुमार सहित अन्य कर्मी के साथ थाना की पुलिस भी शामिल थे।

    दूसरी ओर, डीएम द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिए गए कड़े आदेश के बाद अन्य विभागों ने भी इसके लिए त्वरित कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। एमवीआई विवेक कुमार के अनुसार परिवहन कार्यालय द्वारा भी उक्त अभियान में एक लाख 78 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया है। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को लेकर हड़कंप मच गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमर बाउरी ने सरकार आपके द्वार अभियान पर उठाए सवाल
    Next Article सिलक्यारा सुरंग में आज शुरू हो सकती है वर्टिकल ड्रिलिंग, तैयार की जा रही है सुरक्षा छतरी
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version