Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ईडी ने गांधी परिवार से जुड़ी कंपनी की 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति पर जब्त की
    देश

    ईडी ने गांधी परिवार से जुड़ी कंपनी की 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति पर जब्त की

    adminBy adminNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी परिवार की कंपनी यंग इंडियन की देश भर में फैली करीब 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने यह कार्रवाई हेराल्ड हाउस व कांग्रेस के अन्य प्रकाशन संस्थान से जुड़े मामले में की है। हेराल्ड हाउस का मामला न्यायालय में लंबित है और इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत उनके अनेक नजदीकी कांग्रेस पदाधिकारी जमानत पर हैं।

    आर्थिक अपराध की जांच करने वाली एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने एक बयान में कहा है कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई जांच के बाद यंग इंडियन और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच करने का आदेश जारी किया है।

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी और विशेषकर जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता प्राप्त होते ही दि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) बनाकर उसके माध्यम से नेशनल हेराल्ड और नवजीवन नामक अखबार शुरू किए। नब्बे के दशक में यह दोनों अखबार बंद हो गए। पर कांग्रेस के दौर में अखबार निकालने के नाम परभारत के कई शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में जमीनें आवंटित की गईं। अखबार बंद हो जाने के बाद एक योजना बनाकर दि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) का कर्ज उतारने के लिए गांधी परिवार ने यंग इंडियन नामक कंपनी बनाई और एजेएल को कांग्रेस पार्टी के फंड से 90.21 करोड़ रुपये का कर्जा दिया, फिर कर्जा न लौटा पाने पर यंग इंडियन को ही उसका मालिकान हक सौंप दिया। यानी 90.21 करोड़ रुपए पार्टी फंड से देकर सोनिया परिवार ने दि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की देश भर में फैली हजारों करोड़ की सम्पत्ति का मालिकाना हक प्राप्त कर लिया।

    यह घोटाला वरिष्ठ अधिवक्ता व राजनेता सुब्रह्मण्यम स्वामी लोगों के सामने लाए और जनहित याचिका दाखिल कर इसके मुख्यालय हेराल्ड हाउस को केन्द्र बनाया। उनका कहना था कि यंग इंडियन कंपनी बनाकर सोनिया परिवार ने गैरकानूनी तरीके से एजेएल का अधिग्रहण किया और इस प्रकार सोनिया परिवार और कांग्रेस के कुछ नेता देश भर में एजेएल से जुड़ी करीब 2 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के स्वामी बन गए हैं। इसके बाद आनन फानन में एजेएल को फिर से जीवित कर नेशनल हेराल्ड और नवजीवन का फिर से प्रकाशन शुरू कराया गया है। पर यंग इंडियन के एजेएल पर अधिग्रहण के तरीके को लेकर आर्थिक अपराध का मामला इससे खत्म नहीं हुआ है।

    उल्लेखनीय है कि न्यायालय में मामला जाने के बाद ईडी ने भी मामला दर्ज किया और वह कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मलिल्कार्जन खड़गे, मोती लाल बोरा और अहमद पटेल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर चुकी है। ये सभी नेता सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं पर वहां से कोई राहत नहीं मिली है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अनेक नेता इस मामले में निचली अदालत से जमानत पर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में मुख्यमंत्री आवास पर दावत करते हैं दंगों के आरोपित : नरेन्द्र मोदी
    Next Article इजराइली सेना ने अल शिफा के बाद इंडोनेशियन अस्पताल को घेरा, जबालिया शिविर में भीषण लड़ाई
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

      July 7, 2026

      भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी

      July 7, 2026

      श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो असम और पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में होता: अमित शाह

      July 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version