Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इजराइली सेना ने अल शिफा के बाद इंडोनेशियन अस्पताल को घेरा, जबालिया शिविर में भीषण लड़ाई
    विदेश

    इजराइली सेना ने अल शिफा के बाद इंडोनेशियन अस्पताल को घेरा, जबालिया शिविर में भीषण लड़ाई

    adminBy adminNovember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मिस्र सीमा रफाह कस्बे के पास इजराइली फायरिंग में 12 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की सूचना

    यरुशलम। इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के अल शिफा अस्पताल पर कार्रवाई के बाद अब उत्तरी भाग में स्थित इंडोनेशियन अस्पताल को घेर लिया है। इजराइली टैंक अस्पताल के नजदीक गश्त कर रहे टैंक रुक रुककर फायरिंग भी कर रहे हैं। इस फायरिंग में 12 फिलिस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है।

    मिस्र की सीमा के नजदीक बसे रफाह कस्बे पर इजराइली सेना की बमबारी में 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। बंधकों की रिहाई के बदले सीमित समय के युद्धविराम के लिए जारी वार्ता के बीच गाजा में लड़ाई जारी है।

    गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर जबालिया में हमास लड़ाकों और इजराइली सेना के बीच भीषण लड़ाई जारी है। वहां पर इजराइली विमानों ने बमबारी भी की है। एक लाख की आबादी वाला शिविर का यह इलाका हमास के प्रभाव वाला है। इस बीच, अल शिफा अस्पताल से निकाले गए 31 समय से पहले पैदा हुए नवजात शिशुओं को पड़ोसी देश मिस्र ले जाया गया है। इन नवजात शिशुओं को मोबाइल इन्क्यूबेटर में रखकर मिस्र के अस्पताल तक पहुंचाया गया है। मिस्र के रास्ते 61 फिलिस्तीनी मरीज तुर्किये पहुंचे हैं, उनका वहां के अस्पतालों में इलाज होगा।

    इडोनेशियन अस्पताल में फायरिंग और गोलाबारी के बीच 700 मरीज भर्ती हैं। इस अस्पताल में भी हजारों की संख्या में बेघर हुए क्षेत्रीय लोगों ने शरण ले रखी है। लड़ाई के बीच वहां का संचार संपर्क टूट गया है। वहां की स्थिति के बारे में इजराइली सेना ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वैसे सेना ने अभी अस्पताल में प्रवेश नहीं किया है।

    इजराइली सेना के अनुसार, वह केवल हमास के आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बना रही है। लड़ाई में हमास के आमजनों को ढाल बनाए जाने से कठिनाई हो रही है और कार्रवाई में आम फलस्तीनी बेवजह मारे जा रहे हैं। इजराइली सेना ने ताजा लड़ाई में हमास के तीन कमांडरों के मारे जाने की जानकारी दी है।

    जानकारी के अनुसार, गाजा के उत्तर-पूर्वी हिस्से के बीत लाहिया कस्बे पर इजराइली सेना ने टैंकों से गोलाबारी की है, इसमें बड़ी संख्या में आमजनों के मारे जाने की खबर है।

    सात अक्टूबर से गाजा में जारी इजरायली हमलों में अभी तक 13 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जिनमें से दो तिहाई से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। हमास के जवाबी हमलों में 65 इजरायली सैनिक मारे गए हैं।

    इजराइली सेना ने हमास से जारी लड़ाई के चलते आमजनों से उत्तरी गाजा खाली कर देने के लिए कहा है। इलाके से आठ लाख से ज्यादा लोग दक्षिणी गाजा जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कई लाख लोग उत्तरी इलाके में हैं। इन्हीं में से दसियों हजार ने अपने घर छोड़कर विभिन्न अस्पतालों में शरण ले रखी है। वहां पर उन्हें इजरायली हमलों से बचे रहने की उम्मीद नजर आ रही है, लेकिन छह हफ्तों से जारी लड़ाई के बाद अब इन अस्पतालों का भी बुरा हाल है। पानी, बिजली और दवाइयों के अभाव से जूझ रहे इन अस्पतालों तक लड़ाई पहुंच गई है। अब मरीजों का अस्पताल में बने रहना मुश्किल हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने गांधी परिवार से जुड़ी कंपनी की 751.9 करोड़ रुपए की संपत्ति पर जब्त की
    Next Article अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन बिना कार्यक्रम ट्रेन से यूक्रेन पहुंचे
    admin

      Related Posts

      नेपाल ने चीनी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू की नई पर्यटन परियोजना

      July 6, 2026

      यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला

      July 6, 2026

      ईरान के न्यूक्लियर सुविधा केंद्रों में संवर्धित यूरेनियम का स्टॉक मौजूद : ग्रोसी

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामला : गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी
      • भारत और इंडोनेशिया के लिए कई क्षेत्रों में असीमित अवसर : मोदी
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version