रांची। मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में असामाजिक तत्वों ने मंदिर के प्रतिमा को खंडित करने का मामला शुक्रवार सुबह सामने आने के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया है।

चार मंदिरों की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इनमें महावीर मंदिर , छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव औऱ मड़ई देवी मंडप शामिल है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने एनएच-75 पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया है। इसके अलावा भी कई स्थानों पर सड़क जाम किया गया है। आक्रोशित लोग घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी और आरोपित को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंचकर कैंप कर रही है और आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version